28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Satna / सतना नगर निगम के अधिकारियों का होगा डिमोशन

सतना नगर निगम के अधिकारियों का होगा डिमोशन

एमआईसी में आज पास होगा मूल पद पर वापस भेजने का प्रस्ताव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 7 Dec 2019, 12:57 AM IST

Satna Municipal Corporation

Satna Municipal Corporation

सतना. मेयर इन कॉउंसिल द्वारा वर्ष 2015 में पदोन्नत किए गए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का डिमोशन कर उनसे मूल पद का कार्य लिया जाएगा। पदोन्नत किए गए अधिकारियों को मूल पद पर भेजने का यह प्रस्ताव शनिवार को होने जा रही मेयर इन कॉउंसिल की बैठक में शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पास होने की उम्मीद है।

यदि एमआईसी ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी तो चार साल से प्रभार पर कार्यपालन यंत्री का कार्य देख रहे इंजीनियरों को सबसे बड़ा झटका लगने वाला है। एमआईसी में शामिल एजेंडे के तहत वरिष्ठ पदों पर जमे सहायक आयुक्त, कार्यपालन यंत्री तथा सहायक यंत्री को उनके मूल पद पर वापस भेजा जाएगा।
शासन से निरस्त हो चुका है पदोन्नति का प्रस्ताव
नगर निगम की मेयर इन कॉउंसिल में 2015 में उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं कार्यपालन यत्रियों को क्रमश: सहायक यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं अधीक्षण यंत्री के पद पर पदोन्नत करने का प्रस्ताव पास किया गया था। एमआईसी से प्रस्ताव पास होने के बाद निगम प्रशासन ने इसे स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा था लेकिन नगरीय प्रशासन विभाग ने इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया था। शासन से पदोन्नति का प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी निगम के अधिकारी प्रभार पर उक्त पदों पर जमे हुए हैं।