
satna Bandh
सतना. जातिगत आरक्षण, एक्ट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ राष्ट्रीय आह्वान पर रविवार को सतना भी बंद रहा। व्यापारी एवं आरक्षण का विरोध कर रहे सामाजिक व कर्मचारी संगठनों ने सड़क पर उतर कर दुकानंे बंद कराईं। बंद का समर्थन कर रहे युवाओं ने कॉलोनियों में जाकर लोगों को जातिगत आरक्षण एवं एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुष्परिणामों की जानकारी दी। शहर में बंद पूरी तरह से सफल रहा।
सपाक्स पार्टी के नेतृत्व में आयोजित सतना बंद को देखते हुए सुबह से पुलिस अलर्ट रही। बाजार क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हलांकि सबकुछ शांतिपूर्ण रहा। सुबह से दुकान बंद होने के कारण लोग घरों से नहीं निकले। बाजार क्षेत्र में दिनभर सन्नाटा रहा। बंद को सफल बनाने में सहयोग के लिए सपाक्स पार्टी के नगर अध्यक्ष एके सिंह बघेल ने व्यापारिक संगठनों, कर्मचारी संगठन, प्रबुद्धजन एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Published on:
09 Dec 2019 12:05 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
