
Satna RPL Cricket Competition: Man Singh scored an unbeaten 72 runs
सतना। रेलवे ग्राउंड में चल रही आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार का दिन आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक मानसिंह के नाम रहा। उन्होंने आरपीएफ-जीआरपी टीम की ओर से कप्तानी पारी खलते हुए नाबाद 72 रन बनाए। बताया गया कि रेलवे इलेवन द्वारा दिए गए 111 रन के लक्ष्य को आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने नौवें ओवर में ही 111 रन बना लिए। बिना कोई विकेट खोए 10 विकेट से आरपीएफ-जीआरपी की टीम मैच जीत गई। इसी के साथ ही बोनस प्वाइंट पाते हुए आरपीएफ-जीआरपी की टीम सीधे सेमीफाइनल पर पहुंच गई। बुधवार को हुए मैच में मुख्य अतिथि रेलवे चिकित्सक डॉ. आरएम कुमार रहे। गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9 बजे से लोको बनाम कमर्शियल और दूसरा मैच ऑपरेटिंग बनाम इंजीनियरिंग के मध्य दोपहर 1 बजे से होगा।
सीएनडब्ल्यू की टीम बिना खेले पहुंची सेमीफाइनल में
वैभव कुमार ने बताया कि रेलवे मनोरंजन सदन के तत्वधान में खेली जा रही आरपीएल प्रतियोगिता में बुधवार का पहला मैच सीएनडब्ल्यू बनाम एसएनटी के मध्य खेला जाना था। किसी कारण वश एसएनटी टीम के ना शामिल होने के कारण सीएनडब्ल्यू को वाकओवर दे दिया गया। इस तरह टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सीएनडब्ल्यू पहली टीम बन गई।
बुधवार को ऐसे हुआ मैच
बुधवार को दूसरा मैच आरपीएफ-जीआरपी बनाम रेलवे इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर रेलवे इलेवन के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 110 रन बनाए। टीम की तरफ से आशीष ने सर्वाधिक 35 रन और संजय मीणा ने 18 रन और रितेश ने 15 रनों का योगदान दिया। आरपीएफ-जीआरपी की तरफ से गेंदबाजी में लोकेश पटेल और पीजे प्रेम ने दो-दो विकेट लिए। जबकि अरुण व अजीत यादव ने एक-एक विकेट लिया। फिल्डरों ने शानदार फिल्डिंग करते हुए दो खिलाडिय़ों को रन आउट किया। इस तरह रेलवे इलेवन की टीम के कुछ 8 विकेट गिरे।
16 ओवर का मैच 9 ओवर में ही खत्म
जवाबी पारी खेलने उतरी आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने ९वें ओवर में 111 रन का साधरण लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में यह खास रहा कि बिना कोई विकेट खोए आरपीएफ-जीआरपी ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। 10 विकेट से मैच जीतने के कारण आरपीएफ-जीआरपी टीम को बोनस प्वाइंट मिले। इससे आरपीएफ-जीआरपी की टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान मान सिंह ने नाबाद 72 रन बनाए। वहीं अतुल ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। इस मैच में रेलवे इलेवन की फील्डिंग काफी खराब रही। उन्होंने चार कैच छोड़े एवं काफी मिस फील्डिंग की। कप्तान मानसिंह को उनके नाबाद 72 रनों की पारी के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Published on:
06 Feb 2020 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
