7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP: मददगारों के सहारे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश, चप्पे-चप्पे पर सर्चिंग जारी

दस्यु गैंग की कमर तोडऩे में जुटी पुलिस, चिह्नित किए गए बदमाशों के करीबी और मददगारों पर निशाना साध रही है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 30, 2017

Satna teacher Kidnapping case police Aiming helpers

Satna teacher Kidnapping case police Aiming helpers

सतना। दस्यु प्रभावित थरपहाड़ से अपहृत शिक्षकों को मुक्त कराने के बाद अब पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुटी है। हालांकि पकड़ छूटने के 48 घंटे के बाद भी पुलिस अपहरण करने वाले गिरोह के किसी भी सदस्य तक नहीं पहुंच सकी। अब सुनियोजित तरीके से गिरोह की कमर तोडऩे के लिए पुलिस चिह्नित किए गए बदमाशों के करीबी और मददगारों पर निशाना साध रही है।

तराई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गिरोह सरगना नवल धोबी अपने सभी मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया है। उसके साथी भी अलग-अलग होकर अपना बचाव करने में जुटे हैं। दूसरी ओर पुलिस की टीमें लगातार जंगल के संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग कर गिरोह के सदस्यों का पता लगाने में जुटी हैं।

30 हजार का इनामी
दस्यु उन्मूलन अभियान से जुड़े सूत्रों का कहना है, गिरोह सरगना ३० हजार रुपए का इनामी बदमाश नवल जंगल से बाहर निकल गया है। उसके साथी सेजवार निवासी आरोपी दिनेश रजक, खुन्नू उर्फ अवगेश रजक, कैलाश कहार, विजय उर्फ मोटू रजक, दीपक शिवहरे की गिरफ्तारी के लिए दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित है। इनके अलावा भी शिक्षकों के अपहरण की वारदात में कई एेसे आरोपी हैं जो नामजद नहीं हो सके।

घर जाते समय रास्ते से अपहरण

गौरतलब है कि 22 दिसंबर को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय थरपहाड़ में पदस्थ अतिथि शिक्षक राम प्रताप उर्फ पप्पू पटेल पुत्र राम मनोहर पटेल (35) निवासी टेढ़ी व सहायक शिक्षक फूल सिंह गोड़ पुत्र जंगी सिंह गोड़ (38) निवासी थरपहाड़ का घर जाते समय रास्ते से इसी गिरोह ने अपहरण कर लिया था।

ट्रेन के सामने आया युवक, मौत
मैहर-कटनी रेल मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन के सामने आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से शव के टुकड़े बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस का कहना है कि ट्रेन के सामने आ जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक कौन है और उसने क्यों आत्महत्या की? इसका पता लगाया जा रहा है। देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी। अमदरा थाना पुलिस को आशंका है कि मृतक आसपास गांव का ही रहने वाला है।