दोपहर दो घंटे की राहत
मौसम की थर्ड डिग्री से सहमे लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहे। दोपहर में मौसम खुला तो तीसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निखरी तो जमा देेने वाली सर्दी से लोगों को दो घंटे की राहत मिली। दोपहर दो बजे के बाद उत्तर से चली बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को जकड़ लिया। सर्दी का सितम देख शाम को एक बार फिर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हाड़ कंपा रही ठंड से बचने शाम ढलने से पहले ही लोग घरों में दुबक गए।
और लुढ़केगा पारा, जारी रहेगा ठंड का टार्चर