आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों के घरों में पुलिस की दबिश
आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों के यहां पुलिस दबिश दे चुकी है तो एक दर्जन से ज्यादा लोगों को उनके घरों और कार्यस्थलों से उठा कर थाने में बैठा लिया गया है। सीएम कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसलिए यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस कर रही है। उधर सर्व समाज संघर्ष समिति के अरुण द्विवेदी नेता मोहनिया, शारदा शुक्ला, भैया सिंह, संजय सिंह को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।