
shani dosh nivaran ke upay
सतना। हमारा भारत टोना-टोटकों का देश है। आज भी अगर मेडिकल सांइस किसी बीमारी को दूर करने में असफल हो जाता है तो खासकर ग्रामीण लोग तंत्र-मंत्र का सहारा लेते है। हालांकि शहरवासी भी इन सब चीजों से अछूते नहीं है। तंत्र-मंत्र कि शुरुआत ही राई से होती है। ओझा और तांत्रिक राई-नीबू के माध्यम से बूरी नजर सहित अन्य बाहरी शक्तिों को भगाने का दावा करते है। मैहर के ज्योतिषाचार्य पं. मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार, तंत्र शास्त्र में भी राई का खास महत्व है। राई को शनि से संबंधित माना जाता है। इसलिए कठिन से कठिन उपाय इसके माध्यम से दूर किए जा सकते है।
घरेलू उपाय पर ज्यादा भरोसा
राई हमारे घर के किचन में मिलने वाली एक आसान चीज है। गांव में किसान परिवारों के घर में ये चीज आसानी से मिल जाती है। इसका उपयोग मसाले के रूप में सब्जी बनाने में किया जाता है। हालांकि कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय और टोटकों में भी राई का उपयोग किया जा सकता है। घर के बड़े-बुजुर्ग छोटी-मोटी बाधाओं व बुरी नजर लगने पर घरेलू उपाय अपनाते है। कई बार देखने में आता है कि बड़ों की बात सच भी हो जाती है।
ये है राई के आसान उपाय
- अगर किसी को बुरी नजर लगी हो तो हाथ में थोड़े से राई के दाने और खड़ा नमक लेकर उसके ऊपर से 7 बार ऊपर से नीचे तक ऊतार कर किसी चौराहे पर फेंक दें। ये काम रात में करें और घर में जाने से पहले हाथ-पैर अच्छी तरह से धो लें। सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
- अगर किसी व्यक्ति पर बुरी शक्ति यानी नेगेटिव एनर्जी का असर है तो थोड़ी सी राई हाथ में लेकर उस व्यक्ति ऊपर से 11 बार ऊतार कर आग में जला दें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। ज्यादातर घरों में बड़े-बुजुर्ग ये पद्धति अक्सर अपनाते है।
- थोड़ी-सी पीली सरसों और राई के दाने हाथ में लेकर पूरी दुकान में घुमा दे फिर इसे नदी में बहा दें। इससे दुकान पर लगी बुरी नजर हट जाएगी और बिजनेस फिर से चलने लगेगा। व्यापार में आमदनी बढ़ जाएगी। ग्राहकों को तांता लगा रहेगा।
- शादी के समय दूल्हा-दुल्हन के रूमाल में थोड़े से राई के दाने बांधने से नेगेटिव एनर्जी का उन पर असर नहीं होता। विवाद के दौरान अक्सर पंडितों द्वारा नाई से ये कार्य कराया जाता है।
- साढ़ेसाती से परेशान हैं तो शनिवार को 3 चुटकी राई खुद पर से 11 बार ऊतारकर काले कपड़े में बांधकर आग में जला दें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिल सकती है। सभी भूत-बाधाएं दूर हो जाएंगी।
Published on:
09 Jun 2018 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
