12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WEATHER: बादलों ने रोकी ठंड की रफ्तार, दो दिन में चार डिसे चढ़ा पारा

मौसम: दिनभर ओट में रहा सूरज, नहीं निखरी धूप

less than 1 minute read
Google source verification
thand.jpg

मौसम: दिनभर ओट में रहा सूरज, नहीं निखरी धूप

सतना. दिसम्बर में चली बर्फीली हवाओं से मौसम का मिजाज बदला तो कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाने लगी थी लेकिन आसमान में बादल छाते ही ठंड के तेवर एक बार फिर ढीले पड़ गए हैं। न्यूनतम तापमान में उछाल से लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से धूप नहीं निकली, इसलिए दिन में भी लोगों को गलन वाली ठंड का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से अधिक दर्ज होने के कारण रात में सर्दी के तेवर कमजोर पड़ गए। मौमस विभाग का कहना है कि रविवार को भी आकाश में धुंध छाई रहेगी। इसलिए फिलहाल मौसम बदलाव के कोई आसार नहीं हैं।

तापमान में वृद्धि से फीकी पड़ी ठंड
ठंड के रफ्तार पकड़ते ही जिले में रात का तापमान लुढ़क कर ९ डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इससे रात में कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई थी पर सर्दी अपना असर दिखाती, इससे पहले ही बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। बादल छाने से दो दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिसे तथा न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिसे अधिक था।