8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास के नाम पर सिसक रही जीवन रेखा, यहां पढ़े खबरें

मेरा बाजार, मेरी समस्या : रीवा रोड पर जगह-जगह गड्ढे, दिनभर धूल, व्यापार प्रभावित

2 min read
Google source verification

सतना

image

Sajal Gupta

Jul 08, 2018

विकास के नाम पर सिसक रही जीवन रेखा, यहां पढ़े खबरें

विकास के नाम पर सिसक रही जीवन रेखा, यहां पढ़े खबरें

सतना. रीवा रोड शहर की जीवनरेखा है। इन दिनों विकास के नाम पर बदहाली झेल रही है। हर कदम पर गड्ढे और टूटी-फूटी सड़कों की ये तस्वीरें बदहाली की कहानी कह रही हैं। गहरानाला से सर्किट हाउस चौराहे तक हाल खराब हैं। सवेरा होटल से लेकर दशमेश तक चलना मुश्किल है। रीवा रोड पर दो साल में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू हुए। फ्लाइओवर, सर्विसलेन, नाला निर्माण, जलावर्धन पाइपलाइन, ओवरब्रिज मरम्मत कार्य आदि शामिल हैं। जगह-जगह खुदाई हुई। परिणाम यह हुआ कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। बस स्टैंड से लेकर सेमरिया चौक व उससे आगे की सड़क की स्थिति काफी खराब है। आधी अधूरी सर्विसलेन भी बेमानी साबित हो रही है। इससे यहां का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
ग्राहकों में कमी आई
क्षेत्र के व्यापारियों की मानें तो धूल बड़ी समस्या है। वे कहते हैं कि रीवा रोड पर ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा है। इससे वाहनों के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। कभी कभार दिखावे के लिए पानी का छिड़काव होता है। सतत नहीं होने के कारण धूल समस्या बन चुकी है। हर आधे घंटे में दुकान की सफाई करनी पड़ती है। ग्राहकों की संख्या में भी काफी कमी आई है।
प्रदूषण मानक से ज्यादा
शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र सेमरिया चौक है। प्रदूषण विभाग की मासिक रिपोर्ट में सतना प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर था। यहां पीएम २.५ मानक से १० गुना पाया गया। जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। उसके बाद भी जिम्मेदार रीवा रोड के हालात को लेकर गंभीर नहीं हैं।
मोटरेबल कर छोड़ दिया
रीवा रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। स्टेट बैंक के सामने अभी भी हालात बेहतर नहीं हुए हैं। जिम्मेदार चुप्पी साध कर बैठे हैं। व्यापारी कहते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ मतलब ही नहीं है। जब-जब हंगामा होता है, तो आश्वासन दे देते हैं। लेकिन, सड़क को ठीक करने की बजाय मोटरेबल कर के छोड़ देते हैं।

रीवा रोड की नालियां भरी पड़ी हैं। सफाई न होने से हम सभी व्यापारी परेशान हैं। जिस प्रकार 2016 में बाढ़ आई थी और सारा मार्केट बाढ़ की चपेट में आ गया था। आज तक कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं गई है।
राकेश पंजवानी
नालियों का निर्माण कराया गया लेकिन नाली के ऊपर जो बिछाव किया है उसे ठीक नहीं किया गया। आम जनता व दुकानदारों को दिक्कत होती है। सड़क पूरी तरह उधड़ गई है। जो गाइडलाइन है उसे ध्यान नहीं दिया गया है।
विजय रिझवानी
रीवा रोड पर उडऩे वाली धूल से दुकानदार के अलावा राहगीर परेशान हैं। सड़क के दोनों तरफ की नालियों की सफाई नहीं होती है। नाली बनवाने के बाद उसे जाम कर दिया है। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जाता है।
सिद्धार्थ शर्मा
भरहुत तिराहे से सबेरा तक आरसीसी नाली बनाई जाना चाहिए। निगम ने सीएमए मार्केट के सामने बनी नाली के ऊपर जाली लगाई थी, जिसे कुछ लोगों ने ढक दिया। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है।
विकास आसरानी
रीवा रोड के व्यापारी मूलभूत समस्या से जूझ रहे है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ। व्यापारियों ने लिखित में शिकायत की पर समस्या ज्यो कि त्यों है। सुविधा के नाम पर मुख्य सड़क पर कुछ नहीं है।
प्रदीप अरोरा
रीवा रोड पर अवैध चौपाटी के कारण लोगों का चलना मुश्किल है। दुकानों में रात को चोरी होती है। सीएमए मार्केट के पास की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ है।
जितेंद्र पंजवानी