26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजे की birthday party में शामिल होकर सतना लौट रहे sagar university के तीन students की मौत

सड़क में पड़ी मृत गायब से टकराए बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सतना-नागौद मार्ग पर सितपुरा के पास हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sonelal Kushwaha

•

Updated: 22 Jul 2023, 2:38 AM IST

Three students of Sagar University died in accident

Three students of Sagar University died in accident

सतना। बमीठा-बेला नेशनल हाइवे-39 में नागौद थाना इलाके के सितपुरा में गुरुवार-शुक्रवार रात करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। युवकों की बाइक सितपुरा बस स्टैंड में मरी पड़ी एक गाय से टकराई, जिसके बाद तीनों बिजली के पोल और पेड़ से जा भिड़े। मृतकों की शिनाख्त राज बागरी 21 वर्ष पिता उमाकांत निवासी खैरा, गोलू बागरी 23 पिता नरेंद्र व विकास उर्फ शिब्बू बागरी 22 पिता राजू निवासी वसुधा के रूप में हुई। मृतक आपस में रिश्तेदार थे। एक साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे। तीनों वसुधा गांव से सतना जा रहे थे, जहां स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सागर रवाना होना था। गुरुवार को मृतक विकास के भतीजे का जन्म दिन था। तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी के बाद देर रात सतना के लिए रवाना हुए थे।

नहीं पहुंची हाइवे एम्बुलेंस

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों युवक करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर पड़े रहे। परिजनों ने बताया कि जब युवक सतना नहीं पहुंचे तो वसुधा से उनके दोस्त वीरू बागरी को भेजा गया। उसने सितपुरा में तीनों को घायल अवस्था में पड़ा देखा। युवकों के घर में हादसे की सूचना देकर 100 डायल, 108 व 1098 टोल प्लाजा एम्बुलेंस को फोन लगाया। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल से महज डेढ़ किमी पर टोल प्लाजा है, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई। सतना से प्राइवेट एम्बुलेंस मंगाकर घायलों को सतना ले जाया गया, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

सागर विवि में पढ़ते थे तीनों

परिजनों ने बताया कि राज, गोलू व विकास सागर विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। एक सप्ताह पहले ही अपने घर आए थे। तीनों बीएससी एग्रीकल्चर के फाइनल ईयर के छात्र थे। उनकी एक-दूसरे से काफी घनिष्ठता थी। अक्सर तीनों कहीं भी साथ में जाते थे। रिश्तेदारी से जुड़े तीन जवान लड़कों की मौत से वसुधा गांव में मातम पसरा है।