31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधड़ में फंस गया रोपवे, ऐसे बचाया श्रद्धालुओं को

अंधड़ में फंस गया रोपवे, ऐसे बचाया श्रद्धालुओं को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:17 PM IST

Thunderstorm in Maihar, people lifted from hanging Ropeway

Thunderstorm in Maihar, people lifted from hanging Ropeway

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में बारिश के साथ अंधड़ ने खूब कोहराम मचाया है। बुधवार को दोपहर पहले तेज तूफान आया फिर बारिश के कारण पूरा मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मैहर क्षेत्र में आई भयंकर आंधी से मंदिर क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। रोपवे से दर्शन करने गए यात्रियों की जान आफत में फंस गई। अचानक आई आंधी से रोपवे बंद हो गए। जिससे यात्रियों की सांसे अटक गई। आसमान में लटकते हुए यात्री किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए।

रोपवे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें स्पेशल सीढ़ी द्वारा नीचे उतारा। तब कहीं जाकर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। इधर, सतना शहर स्थित बिरला सीमेंट प्लांट की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि उसका भाई गंभीर बताया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में तनाव का वातारण निर्मित है। हालात बेकाबू हो गए है। आक्रोशि लोग कंपनी को घेरकर नारेबाजी कर रहे है।

तेज बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मैहर में बुधवार दोपहर 3 बजे पहले तेज आंधी और फिर तेज बरसात ने कई घरों के छप्पर उखाड़ दिए है। सड़कों पर कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुरानी बस्ती में घरों के ऊपर पेड़ की टहनियां गिर जाने से थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। अचानक आई आंधी से जहां बाजार बंद हो गया हो गया वहीं सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह नालियां जाम होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्टेशन रोड में की मुख्य सड़क पर पानी भर गया। जिससे आने जाने वालों को भारी परेशानी हुई है।

एक की मौत, एक घायल
कोलगवां थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित बिरला सीमेंट कंपनी की दीवार से सटे एक घर में पेड़ गिर गया। जिससे दीवार में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि उसका भाई गंभीर है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम अमन सोनी पुत्र कौशलेंद्र सोनी उम्र 7 वर्ष निवासी टपरिया बस्ती बिरला व गंभीर घायल विपिन सोनी उम्र 10 साल बताया जा रहा है।