
Torn the Uniform Of Policeman in satna sabhapur thana
सतना। घर में घुसकर मारपीट कर रहे एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस थाने लेकर आई तो उसकी सिफारिश में एक शातिर अपराधी अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गया। पुलिस को अकड़ दिखाते हुए शातिर अपराधी ने बदसलूकी की और वर्दी पर हाथ तक डाल दिया। लेकिन इतने गंभीर मामले में पुलिस के आला अफसरों ने कार्रवाई करने से कदम पीछे हटा लिए।
फिर सफेदपोशों की सिफारिश चली तो आरोपी को बिना कार्रवाई के थाने से जाने दिया गया। रविवार की सुबह थाना सभापुर में हुए इस घटनाक्रम के मामले में थाने से लेकर जिले के आला अफसर स्पष्ट तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
ये है मामला
सूत्रों के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 9 बजे डायल १०० को सूचना मिली थी कि मचखड़ा गांव में घर में घुसकर आरोपी अवधेश त्रिपाठी परिवार के सदस्यों से मारपीट कर रहा है। डायल 100 टीम मौके पर पहुंची तो अवधेश को लेकर थाना आई। आरोपी अवधेश के थाना पहुंचते ही कुछ देर बाद वहां पर बिरसिंहपुर निवासी राघवेंद्र त्रिपाठी उर्फ चंगू अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। चंगू ने अवधेश को छोडऩे के लिए कहा तो पुलिस ने मना कर दिया।
थाना में मौजूद स्टाफ से उसने अभद्रता की
इसी बात पर चंगू विवाद करने लगा और थाना में मौजूद स्टाफ से उसने अभद्रता शुरू कर दी। एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक चंगू ने फाड़ दी। जब थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी को सूचना मिली तो वह गैवीनाथ मंदिर परिसर से थाना पहुंचे। दूसरी ओर सभापुर क्षेत्र में भ्रमण पर रहे एडिशनल एसपी आरएस प्रजापति ने भी मामले को जानने की कोशिश की।
चंगू के खिलाफ कोई एक्शन नहीं
घटनाक्रम के बाद जब चंगू को छोडऩे के लिए स्थानीय नेताओं का दबाव आने लगा तो थाना पुलिस ने आरोपी अवधेश के खिलाफ आइपीसी की धारा 452, 294, 506 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई कर दी। जबकि चंगू के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। सूत्रों का कहना है कि चंगू के खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज किए जा चुके हैं और चंगू के पिता के खिलाफ भी कई अपराध थाना सभापुर में दर्ज हैं।
Published on:
04 Jun 2018 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
