
Trend of the surprise party like the youth
सपना गौतम अपने छोटे भाई सुमंत को घर पर सरप्राइस बर्थडे पार्टी देना चाहती थी, पार्टी का डेकोरेशन भी इतनी ही देर में करना था जितनी देर भाई घर से बाहर रहता है। तब उन्होंने वेडिंग एंड पार्टी प्लानर की मदद ली और भाई के कॉलेज से घर लौट कर आने के बीच में पूरे घर का नक्शा ही बदल दिया। घर गुब्बारों से सजा हुआ था। लाइट म्यूजिक चल रहा था और सामने केक भी रखा था। जब सुमंत घर आया तो सरप्राइस को देख उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऐसे ही एक और सरप्राइस दिशा चोपड़ा ने अपने दोस्त आदित्य को उसके बर्थडे पर दिया। मगर यह पार्टी घर में नहीं बल्कि होटल में थी, आदित्य के बर्थडे को खास बनाने के लिए जो पार्टी रखी गई उसमें डेकोरेशन, कैंडल, म्यूजिक का ध्यान इस तरह रखा गया कि जानी पहचानी होटल भी एक अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन के रूप में नजर आ रही थी।
सतना. शहर में ऐसे और भी उदाहरण हैं जिन्होंने अपने खास पल को यादगार बनाने के लिए कुछ इसी तरह सरप्राइज पार्टी के लिए प्लानर की मदद ली। शहर में अब एक्सपीरियंस का नया ट्रेंड आ चुका है। फि ल्म और सीरियल में नजर आने वाली सरप्राइज पार्टियां अब शहर में भी होने लगी है । बात चाहे डेट पर जाने की हो या कैंडल लाइट डिनर कराने की। एनिवर्सरी, मिडनाइट पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन का जिक्र हो या किसी बैचलर पार्टी व गोद भराई जैसी रश्मों को खास अंदाज में सेलिब्रेट करना, यह सरप्राइज पार्टी के रूप में हो रहा है। इसके लिए लोग प्रोफेशनल एक्सपीरियंस प्लानर को हायर कर रहे हैं।
महानगरों से आया ट्रेंड
इस तरह की पार्टी ऑर्गनाइज करने वाले सौभाग्य बताते हैं कि अभी तक शहर में छोटे स्तर पर पार्टी प्लानिंग करने वाले नहीं थे ऐसे में यह काम आयोजक खुद ही करते थे। छोटी सरप्राइस पार्टी आयोजित करने में भी खुशी खासी मुश्किलें आती थी। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री का यह ट्रेंड महानगरों की लाइफ स्टाइल में शुमार होने के बाद अब शहर में भी इसे पसंद किया जाने लगा है।
दो से तीन लोगों के लिए भी होती है पार्टी
वेडिंग एंड सरप्राइज पार्टी प्लानर जाग्रत कपूर के अनुसार इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा यंग कपल पसंद कर रहे हैं। डेट और बर्थडे के लिए इसे बहुत पसंद किया जा रहा है । दो से तीन लोगों के बीच में भी सरप्राइज पार्टी प्लान की जा रही है। दो कपल के बीच के लिए भी अच्छी खासी व्यवस्थाएं अरेंज की जाती है। फ्लावर, बैलून, लाइटिंग डेकोरेशन, लाइव म्यूजिक का भी अरेंज किया जाता है।
लाइव म्यूजिक और गेम्स का भी मजा
पार्टी आर्गनाइजर के अनुसार पार्टी अब केक और मॉकटेल तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसमें एक्टिविटी भी शामिल होती है। होटल या फ ॉर्म हाउस में होने वाली पार्टी में फि लहाल बहुत सारी एक्टिविटी को भी शामिल किया गया है, लेकिन जल्द ही शहर में सालसा भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा लाइव म्यूजिक और कई मजेदार गेम भी प्लान किए जा रहे हैं।
Published on:
28 Sept 2018 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
