बोले-सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं
बता दें कि, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक बड़े लक्ष्य को लेकर राजनीति में काम कर रहे हैं, जनता की उन्नति और भलाई के साथ हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं, हमारी सरकार की हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हैं। इस बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता समय के अनुसार वोट के लिए भेष बदलते हैं। कभी जनेऊ धारण कर लेते हैं तो कभी टोपी पहनते हैं। इनकी किसी में आस्था नहीं है, इनका उद्देश्य वोट के लिए समाज को बांटने का रहता है। 10 वर्षों तक केन्द्र में बैठी कांग्रेस सरकार ने राष्ट्र के विकास को बाधित किया। झूठ बोलकर देश को गुमराह करते हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र लिटोरिया, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।