
WCR general manager inspection: Coach Guidance System Failed in satna
सतना/ महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे के निरीक्षण के बाद रेलवे स्टेशन सतना की हालत एक बार फिर जस की तस हो गई है। बेतरतीब निर्माण कार्य, गंदगी और कोच गाईडेंस सिस्टम की गड़बड़ी से यात्री से परेशान हैं। जानकारी होने के बाद भी स्थानीय जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। ऐसी ही स्थिति सोमवार शाम 4 बजे स्टेशन पर देखने को मिली। प्लेटफार्म, वेटिंग रूम में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
महाप्रबंधक ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सहित विद्युतीकरण का जायजा लिया था। इस दौरान स्टेशन की व्यवस्थाएं देखते ही बनती थीं। निर्माण कार्य सुनियोजित तरीके से कराए जा रहे थे, पांच से छह पालियों में सफाई कराई जा रही थी। हाई प्रेशर जैक से ट्रैक की सफाई कराई जा रही थी। कचरे का कहीं नामोंनिशान नहीं था। किसी भी यात्री को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा था लेकिन निरीक्षण के बाद स्टेशन की व्यवस्थाएं एक बार फिर जस की तस हो गई हैं।
जब मच गई भगदड़
रीवा से आनंद विहार टर्मिनल की ओर जाने वाली रीवा-आनंद विहार टर्मिनल सोमवार शाम 5 बजे सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-एक पर पहुंची। प्लेटफार्म पर यात्री कोच गाइडेंस सिस्टम में प्रदर्शित की जा रही जानकारी के अनुसार ट्रेन में सवार होने के लिए खड़े हुए थे लेकिन जब ट्रेन पहुंची तो जहां बी-4 बता रहा था वहां पर कोई और कोच पहुंचा। इससे यात्रियों में ट्रेन में सवार होने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। उधर, प्रबंधन स्टेशन पर साफ-सफाई का दावा अभी भी कर रहा है।
Published on:
04 Feb 2020 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
