1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य महकमे की रिपोर्ट: सतना की स्थिति में सुधार, सीधी दूसरे पायदान पर, रीवा-सिंगरौली फिसड्डी

महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन की रिपोर्ट जारी: प्रदेश में सतना बारहवें स्थान पर

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 31, 2018

Women and Child Development Department report madhya pradesh district

Women and Child Development Department report madhya pradesh district

सतना। महिला एवं बाल विकास महकमा योजनाओं का संचालन और क्रियान्वयन उत्कृष्ट ढंग से कर रहा है। जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि हाल ही में स्वास्थ्य महकमे द्वारा जारी एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। महकमे द्वारा प्रदेश के सभी 51 जिलों की रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें सतना को प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सीधी को संभाग में प्रथम और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। दरअसल, महिला एवं बाल विकास महकमे द्वारा सेवाओं के आधार पर मई 18 की मासिक ग्रेडिंग जारी की है। इसमें (इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम) के आधार पर परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश में स्थिति तय की गई है।

इन सेवाओं के आधार पर मूल्यांकन
कुपोषित मासूमों का चिह्नांकन, गर्भवती और शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच, केंद्रों में बच्चों को शैक्षणिक सुविधा, टीकाकरण, पोषक आहार सहित अन्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया।

किसको कितने अंक
महकमे द्वारा कराए गए मूल्यांकन के आधार पर सतना संभाग में दूसरे और प्रदेश में 12वें नंबर पर है। सतना को कुल 43.58 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं सीधी मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश में दूसरे और संभाग में पहले स्थान पर है। सीधी को 48.83 अंक प्राप्त हुए हैं।

अब सुधर रही स्थिति
रिपोर्ट की मानें तो महिला एवं बाल विकास महकमे की जिले में सभी चौदह परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित केंद्रों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पिछले दो माह से महकमा सेवा प्रदायगी में फिसड्डी साबित हो रहा था। अपै्रल माह में हुई ग्रेडिंग में तो सतना को प्रदेश में 27वां स्थान प्राप्त हुआ था। जबकि इसके पहले मार्च माह में कराए गए मूल्यांकन में 14वां स्थान प्राप्त हुआ था।

सिंगरौली 39वें पायदान पर
2018 मई माह की ग्रेडिंग में रीवा को 38.06 और सिंगरौली को 37.49 अंक प्राप्त हुए हैं। सेवा प्रदायगी में संभाग में रीवा और सिंगरौली फिसड्डी साबित हो रहे हैं। रीवा को प्रदेश में 35वां और सिंगरौली को 39वां स्थान प्राप्त हुआ है।

हकीकत
जिला प्राप्त अंक
सीधी 48.43
सतना 43.58
रीवा 38.06
सिंगरौली 37.49