महिला खुद भी हैरान
डॉ. अवधिया ने जब वजन कराया तो तीनों शिशु 2 से तीन किलो के बीच निकले। चिकित्सकों के अनुसार 2 किलों से ऊपर का बच्चा स्वस्थ्य माना जाता है। वार्ड के आसपास के लोगों ने बताया कि 28 वर्षीय महिला सोनम शुक्ला को अपने पहले बच्चे की उम्मीद थी, लेकिन जब उसने एक साथ तीन बच्चों को जन्मा तो वह भी हैरान रह गई। पर उसने भी सोचा कि बार-बार दर्द पीने से अच्छा है कि एक बार में ही पूरे जीवन के दर्द से मुक्त हो गई।