ये छह गांव क्रिटिकल जोन में
मझगवां के आधा दर्जन से अधिक गांवों वीरपुर, हरदी, अमुआ, पिपरहाई, छितहाई, हरसेड़ में नवंबर 2017 में मलेरिया का जमकर प्रकोप बरपा। आधा दर्जन गांव में तीन सैकड़ा से अधिक लोग बुखार से पीडि़त थे। पीडि़त सीएचसी, जिला अस्पताल इलाज कराने आ रहे थे। लेकिन जानबूझकर मामले को अनदेखा कर दिया गया। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य महकमे द्वारा आनन-फानन कैम्प का आयोजन किया गया। संचालनालय से अनुमति लेकर प्रभावित गांवों में स्प्रे कराया गया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो पाई। गांवों में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में मलेरिया पीडि़त सामने आए। इससे वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की हकीकत सामने आ गयी।