
सवाईमाधोपुर. जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते सदस्य।
सवाई माधोपुर. द रियल हीरो ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को जिला अस्पताल में सुबह सात से रक्तादन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं व युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। इसमें 105 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। आयोजन से जुड़े अवधेश शर्मा ने बताया कि इसमें 46 युनिट रक्त जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया। 59 युनिट रक्त जिला अस्पताल में संग्रहित किया गया। आयोजकों की ओर से रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए दा रियल हीरो गु्रप को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा वार्ड के विभागाध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान 18 साल के सौरभ गोयल ने पहली बार रक्तदान किया।
टे्रन यात्री की मौत
सवाईमाधोपुर. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार रात दयोदय एक्सप्रेस में हृदयघात से एक यात्री की मौत हो गई। आरपीएफ थानाधिकारी बच्चन देव ने बताया कि मृतक अजय कुमार (50) निवासी कटनी मध्यप्रदेश है। वह दयोदय एक्सप्रेस के डी-3 में बेटी के साथ यात्रा कर रहा था
बाइक सवार दो जनों की मौत
गंगापुरसिटी. सवाईमाधोपुर रोड पर रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। सदर थाने के उपनिरीक्षक केदार नाथ ने बताया कि मृतक गोविंद उर्फ नेपाली (45) पुत्र रामचन्द्र अग्रवाल निवासी पत्तल-दौना गली है। दूसरे के हाथ पर मनोज लिखा है। पुलिस देर रात तक उसकी शिनाख्तगी के प्रयास करती रही। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उघाड़ मल बालाजी के पास हुई। अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष रामू गुट्टा सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे।
विषाक्त सेवन से मां-बेटी की तबीयत बिगड़ी
गंगापुरसिटी. एक महिला ने पांच वर्षीय बेटी के साथ रविवार शाम विषाक्त का सेवन कर लिया। सूचना पर परिजनों ने उन्हें यहां रिया हॉस्पीटल में भर्ती कराया। महिला के देवर हरिमोहन मीना ने बताया कि मूलत: बामनवास के झार्रा निवासी व हाल ट्रक यूनियन क्षेत्र में रहने वाली भाभी मीरा (30) पत्नी मोहनसिंह मीना अपनी पांच साल की पुत्री रिया के साथ उदेई मोड़ क्षेत्र में आई थी। जहां वह उसे उल्टियां करती मिली। इस पर भाभी व भतीजी को पास ही निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। उदेई मोड़ चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। इससे विषाक्त सेवन के कारणों का पता नहीं लग सका।
Published on:
30 Apr 2018 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
