24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / जिला परिषद सदस्य के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 205 नामांकन दाखिल

जिला परिषद सदस्य के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 205 नामांकन दाखिल

जिला परिषद सदस्य के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 205 नामांकन दाखिल-पंचायत राज चुनाव नामांकन प्रकिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 14 Aug 2021, 9:23 PM IST

जिला परिषद सदस्य के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 205 नामांकन दाखिल

जिला परिषद सदस्य के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 205 नामांकन दाखिल

जिला परिषद सदस्य के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 205 नामांकन दाखिल
-पंचायत राज चुनाव नामांकन प्रकिया
सवाईमाधोपुर. जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए किए जा रहे नाम निर्देशन के तहत शनिवार को जिला परिषद सदस्यों के लिए 41 एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 205 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला परिषद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने 41 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इसी प्रकार पंचायत समिति सवाई माधोपुर में 18 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र, गंगापुर में 42 अभ्यर्थियों ने 6 7 नामांकन, पंचायत समिति बौंली में 21 अभ्यर्थियो ने 22, पंचायत समिति मलारना डूंगर में 16 अभ्यर्थियों ने 22 नामांकन पत्र, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में 23 अभ्यर्थियों ने 25 नामांकन पत्र, पंचायत समिति बामनवास में 21 अभ्यर्थियोंं ने 25 नाम निर्देशन पत्र एवं पंचायत समिति खंडार में 21 अभ्यर्थियों ने 25 नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किए। जिले में शनिवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 32 अभ्यर्थियों ने 41 नामांकन पत्र एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 16 2 अभ्यर्थियों ने 205 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक है।