
हाई प्रोफाइल शादी का गवाह बनेगा 700 साल पुराना किला
चौथ का बरवाड़ा. चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर सजकर तैयार हो चुका है। ऐसे में जल्दी 700 साल पुराना किला इस रोल शादी का गवाह बनेगा। इधर कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को लेकर वीआईपी मूवमेंट भी होने लगा है। ऐसे में होटल संचालक द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है। गौरतलब है कि शादी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी बाहर ना है इसको लेकर किले के मुख्य द्वारों पर बाउंसर तैनात किए गए हैं। जो सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजस्थानी अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत
. होटल मैं राजस्थानी लोकगीत संगीत को लेकर अलग.अलग टीम बनाई गई है जो होटल के अलग.अलग द्वार पर खड़े होंगे। वही राजस्थानी लोकगीतों से आने वाले मेहमानों का स्वागत करेंगे।
होटल स्टोर में पहुंची सब्जियां
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी को लेकर होटल के स्टोर सब्जीयां भी पहुंचने लग गई है। जानकारी के अनुसार थाईलैंड से स्प्रे गैसए ऐवेकेडाए फिलीपींसए सोनू फ्रिज ब्राजील सेए मशरूम ताइवान सेए बेंगलुरु लहसुन, सहित देशी सब्जियां अभी होटल में पहुंची
कस्बे में उत्साह का माहौल
हाइ्र प्रोफाइल शादी को लेकर चौथ का बरवाड़ा कस्बे में उत्साह का माहौल है। कस्बे में हर कोई अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। लोग बजार में चौराहों, थडिय़ों आदि पर बैठकर एक दूसरे से इस शादी के बारे में जानकारी करते नजर आ रहे है। इसके अलावा लोगों को फोन पर भी एक दूसरे से शादी के बारे में जानकारी करते नजर आ रहे है। वहीं लोग अभिनेता व अभिनेत्री की एक झलक पाने को भी बेताब नजर आ रहे हैं।
Published on:
06 Dec 2021 09:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
