10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किडनेप हुई 9 साल की बच्ची इस तरह पहुंची अपने पिता तक, किडनेप करने के आरोपी ने कहा 20 हजार में खरीदी है

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 23 Jul 2018, 3:30 AM IST

girl kidnapped

girl kidnapped

सवाईमाधोपुर .

बारां जिले के अंता में 7 माह पूर्व सवाई माधोपुर से 9 वर्षीय बालिका को अपहरण करके बेचने का मामला सामने आया है । इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों सहित एक महिला को पूछताछ के लिए अपनी गिरफ्त में लिया है । पुलिस द्वारा पकड़े गए युवको से पूछताछ में सामने आया कि 2 युवको तथा एक महिला द्वारा सवाई माधोपुर से इस बालिका का अपहरण करके ट्रेन द्वारा लाया गया था।

read: breaking news जयपुर के घनी आबादी वाले इस इलाके में देर रात धंस गया सड़क का एक बड़ा हिस्सा, इलाके में फैली दहशत

बालिका को 20 हजार रुपये में कवाई के युवक से खरीदा
पुलिस द्वारा पकड़े गए भोज्याखेड़ी निवासी पप्पू कालबेलिया जिसके पास बालिका मिली है। यह पचेल में हाली का काम करता है । उसका कहना है कि कहना है कि उसने बालिका को 20 हजार रुपये में कवाई के युवक से खरीदा है । इस संबंध में अंता पुलिस ने सवाईमाधोपुर महिला थाना के ए एस आई रामनाथ बैरवा व परिजनों को व पुलिस को बालिका को सुपुर्द कर दिया। अभी वे अंता ही हैं।

read: मौसम विभाग का अलर्ट, आज भी राजस्थान के कई इलाकों में होगी मूसलाधार, हाड़ौती में कई मार्ग बंद, नदी नाले उफान पर

बेटी की तलाश सभी जगह की
पचेल से बालिका मोखा पाकर रोती हुई दायीं मुख्य नहर पर आ गयी । बालिका को रोता हुआ देख ग्रामीणों ने बालिका को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां बालिका द्वारा अपना नाम पता बताने के बाद सवाई माधोपुर पुलिस बालिका के पिता के साथ यहां पहुची। गुमशुदा बालिका को सही सलामत देख पिता की खुशी का ठिकाना नही रहा । पीड़ित बालिका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी 7 माह से घर से लापता थी जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट सवाई माधोपुर थाने में दर्ज कराई गई थी । बेटी की तलाश सभी जगह की गयी। परन्तु निराशा ही हाथ लगी थी ।