7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार कार्ड बनवाने व संशोधन में परेशानी से मिलेगी निजात

आधार कार्ड बनवाने व संशोधन में परेशानी से मिलेगी निजातबढ़ाई मशीनें

2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

गंगापुरसिटी अटल सेवा केन्द्र के बाहर खड़े लोग।

गंगापुरसिटी. पंचायत समिति परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र पर आधार कार्ड में बनवाने या उसमें संशोधन कराने में आ रही समस्या से अब लोगों को निजात मिल जाएगी। उन्हों लम्बी लाइन में लग अपनी बारी का इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।
आधार कार्ड बनवाने या संशोधन को लेकर ब्लॉक के लोगों के अलावा दूर दराज गांवों से आने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की मोनिटरिंग में इस समस्या से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। गंगापुरसिटी अटल सेवा केन्द्र पर ई-मित्र की दो ही मशीनें लगी हुई थी। इससे लोगों की संख्या बढऩे के कारण उनको अपनी बारी का इन्तजार करना पड़ता था। इसके लिए कई बार तो सुबह से लाइन में लगने के बाद शाम तक हो जाती थी। अब विभाग के प्रयासों से शहर में तीन नई मशीनें और लगाईं गई हैं।
यहां पर लगी हैं मशीनें
जानकारी के अनुसार दो मशीनें अटल सेवा केन्द्र में, दो मशीन कॉलेज रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में तथा एक मशीन अटल सेवा केन्द्र के पास स्थित एसबीआई बैंक में लगाई गई है। अटल सेवा केन्द्र पर लगी मशीन पर आधार कार्ड में संशोधन तथा नामांकन दोनों ही कार्य कराए जा सकते हैं, जबकि अन्य मशीनों पर केवल संशोधन ही करा सकेंगे।


महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा का स्वागत
गंगापुरसिटी. मां कैलादेवी के दर्शन कर जयपयुर जा रही महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा का शनिवार को गंगापुरसिटी में कांग्रेसियों ने कई जगह स्वागत किया। उदेईमोड़ स्थित वेदांता क्लासेज में आयोजित स्वागत समारोह में लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान अध्यक्ष संतोष दुबे ने शर्मा को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनन्दन किया। राजेश आचार्य, रामानन्द शर्मा व रोहित कुमार मीना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में संतोष दुबे ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि अर्चना शर्मा भाई दूज के अवसर पर गंगापुरसिटी में आई और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान मारूती शर्मा, हेमन्त शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार गंगापुर की आवाज संगठन के सदस्यों ने भी अध्यक्ष राजेश जैमिनी के आवास पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा का शॉल भेंटकर स्वागत किया। अध्यक्ष जैमिनी ने बताया कि शर्मा ने शहर के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। इस दौरान महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शबाना बानो, पूर्व पार्षद रविकान्त मिश्रा, नवीन गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सईद शाहीन, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, सरपंच गुड्डी देवी, सुनीता शर्मा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग