30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निकाला मार्च

वीकेंड कफ्र्यू की पालना कराई सुनिश्चित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 17 Apr 2021, 8:23 PM IST

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निकाला मार्च

खंडार. मेई कलां में दुकान को सीज करते एसडीएम।

सवाईमाधोपुर. वीकेंड कफ्र्यू की पालना के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शनिवार को जिला कलक्टर राजेंद्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शहर के बाजारों में वाहन मार्च निकाला। वही बजरिया क्षेत्र में उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र दानोदिया, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, मानटाउन थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा,

यातायात प्रभारी रूपसिंह सहित पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने कफ्र्यू की पालना करवाई तथा पैदल मार्च भी निकाला। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर भी पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए बरती जाने वाली सावधानियों तथा प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए लोगों से आग्रह भी किया।

सख्ती से करवाया पालन
खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया। थानाधिकारी भगवान लाल ने मोर्चा संभालते हुए बाजार में अनावश्यक आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर लॉकडाउन का महत्व बताकर वापस घर भेज दिया। वहीं दिन भर पूरे क्षेत्र की मॉनिटिरिंग की। थानाधिकारी ने मेई कलां चौराहे पर अनावश्यक भीड़ होने पर दुकान सीज की।
इसीप्रकार सब्जी विके्रता लाखन सिंह पुत्र बद्री लाल माली को बिना मास्क सब्जी बेचने व पुलिसकर्मियों से उलझने पर शांति भंग में गिरफ्तार किया।

बंद रहा बाजार

खिरनी. कस्बा स्थित मुख्य बाजार सहित मोहल्ले की सभी दुकानें बंद रहीं। इस दौरान मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा व खिरनी चौकी प्रभारी तेज सिंह मय जाब्ते के मुख्य बाजार में गश्त करते रहे। कस्बे में सुबह 8 बजे कई दुकानदारों ने किराने की दुकान खोल रखी थीं। सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचे, जिन्होंने करीब ग्यारह बजे सभी दुकानें बंद कराईं।

एसएचओ ने की गश्त
मित्रपुरा. कस्बे में शनिवार को राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में मित्रपुरा में बौंली एसएचओ श्रीकिशन मीना मय जाब्ता के साथ गश्त की। एसएचओ ने बताया कि वीकेंड कफ्र्यू को लेकर प्रशासन सख्त है। इसकी कड़ाई से पालना करवाई जा रही है। इस दौरान मित्रपुरा चौकी स्टाफ भी मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़