22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर..किसकी लापरवाही से रणथंभौर रोड पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, जांच मे बाद होगा खुलासा

आखिर..किसकी लापरवाही से रणथंभौर रोड पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, जांच मे बाद होगा खुलासा
less than 1 minute read
Google source verification
आखिर..किसकी लापरवाही से रणथंभौर रोड पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, जांच मे बाद होगा खुलासा

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर रोड पर सरस डेयरी के समीप स्वागत द्वार गिरने का जायजा लेते विधायक।

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर रोड पर सरस डेयरी के समीप नगर परिषद की ओर से निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरने के मामले में जिला प्रभारी मंत्री के बाद अब विधायक दानिश अबरार ने भी सख्ती से लिया है।
विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच करवाकर हादसे के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि रणथंभौर नेशनल पार्क में भ्रमण के लिए आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को सवाई माधोपुर की पहचान व यहां की खूबसूरती का आभास करवाने के लिए चार प्रमुख मार्गो पर करीब सवा करोड़ की लागत से स्वागत द्वारों का निर्माण करवाया जा रहा है।
दुर्घटना के प्रति जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
गत 20 दिसंबर को रणथंभौर रोड पर स्वागत द्वार के निर्माण के दौरान शटरिंग की बल्ली टूटने से वहां काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। उत्तराखंड के प्रवास से लौटने के बाद विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जांच कमेटी गठित करने तथा जांच में जो दुर्घटना के प्रति जिम्मेदार संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला प्रभारी मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता एवं दो इंजीनियर को जांच स्वागत गेट के निर्माण में रही खामियां की जांच कराने के निर्देश दिए है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग