22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों पर्यटकों के खिले चेहरे… पढ़े पूरी खबर….

बघिन को शिकार करते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की पारी में जोन एक का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
आखिर क्यों पर्यटकों के खिले चेहरे... पढ़े पूरी खबर....

आखिर क्यों पर्यटकों के खिले चेहरे... पढ़े पूरी खबर....

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में मंगलवार को दिन सुबह की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों के लिए मंगल ही रहा। सुबह की पारी में रणथम्भौर के जोन एक में भ्रमण पर गए पर्यटकों ने बाघिन को शिकार करते हुए और फिर शिकार का लुत्फ उठाते काफी देर तक निहारा। वनाधिकारियों ने बताया कि जोन एक में बाघिन टी-39 यानि नूर ने एक वन्यजीव का शिकार किया। बाघिन ने पहले झाडिय़ों से छुपकर घात लगाकर वन्यजीव का शिकार किया और फिर झाडिय़ों के पास ही खुले में शिकार को रखकर उसका लुत्फ उठाया। बाघिन को शिकार करते देख और फिर शिकार का लुत्फ उठाते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने यह नजारा अपने कैमरों में भी कैद किया।
गत दिनों फिर से शुरू हुआ है जोन एक में पर्यटन
वन विभाग की ओर से गत दिनों ही रणथम्भौर के जोन एक में एक बार फिर से पर्यटन शुरू किया ्रगया है। पर्यटन शुरू होते ही बाघिन की शानदार साइटिंग होने से पर्यटक गदगद हो गए। गौरतलब है कि दो जनवरी को जोन एक में बाघिन टी-107 यानि सुल्ताना ने दो जिप्सियों की ओर दौड़ लाग दी थी। इससे जिप्सी में सवार पर्यटकों की सांसे एक बार को हलक में अटक गई थी। हालांकि जिप्सी चालकों ने बैक गियर में जिप्सी को बाघिन से दूर करके पर्यटकों को सुरक्षित किया था। इसके बाद वन विभाग ने जोन एक को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था और बाघिन सुल्ताना की मॉनिटरिंग की जा रही थी। अब बाघिन का व्यवहार सामान्य होने पर एक बार फिर से जोन एक में पर्यटन शुरू किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग