22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
दर्दनाक हादसे के बाद घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Play video

दर्दनाक हादसे के बाद घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

हर किसी ने परिजनों को बंधाया ढांढस
Google source verification

सवाईमाधोपुर. चौथकाबरवाड़ा से उज्जैन(मध्यप्रदेश) जा रही दूल्हे की कार के रविवार सुबह सवा पांच बजे अचानक से अनियंत्रित होकर चम्बल नदी में गिरने के बाद चौथकाबरवाड़ा में परिजनों में कोहराम मच गया। हर कोई परिजनों के घर पहुंचे और परिजनो को ढांढस बंधाया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

कार में सवार दूल्हे सहित नौ जनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद कोटा कुन्हाड़ी थाना पुलिस व नगरपरिषद की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नाव व क्रेन की सहायता से कार व सभी शवों को बाहर निकाला। हादसे में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को नदी से बाहर निकाला।
कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि मृतक दूल्हा अविनाश हरिजन निवासी चौथकाबरवाड़ा के हरिजन बस्ती का है। इसके अलावा दूल्हे का बड़ा भाई केशव हरिजन, दूल्हे का बहनोई शुभम हरिजन, चालक इस्लाम मोहम्मद सहित नौ जनों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर चम्बल में जा गिरी
कुन्हाड़ी थाने के एसएचओ गंगासहाय ने बताया कि सुबह करीब सवा 5 बजे दूल्हे की गाड़ी चम्बल नदी में अचानक से जा गिरी। इसके बाद सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम तथा क्रेन को मौके पर बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। इसमें सभी के शव मिले। उधर, अभी किसी का भी शव चौथ का बरवाड़ा नहीं पहुंचा है। वहीं सभी शवों को कोटा के राजकीय अस्पतााल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल, अभी तक किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। वहीं चौथकाबरवाड़ा से भी लोग घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हुए।
कंट्रोल रूम पर नहीं दी घटना की सूचना
चौथकाबरवाड़ा से उज्जैन जा रही दूल्हे की गाड़ी कोटा के कुन्हाड़ी के पास चम्बल नदी में कूद गई लेकिन इसकी सूचना सवाईमाधोपुर कंट्रोल रूम के पास तक नहीं है। वहीं चौथकाबरवाड़ा थानाधिकारी भी पूरे मामले में अनभिज्ञता जता रहे है। थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि इस मामले दूल्हे सहित नौ जनों की मौत हुई है, संबंधित थाने से ही मिल सकती है।
घर पर मचा कोहराम
खुशी-खुशी बारात लेकर चौथकाबरवाड़ा से उज्जैन जा रही दूल्हे की गाड़ी चम्बल नदी में कूदने की सूचना जैसे ही घर पर परिजनों को मिली। तो घर व आसपास में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा इतना बड़ा था कि जिसको सूचना मिली वह परिजनों के घर पहुंचे ढांढस बंधाया।
दूल्हन के घर मचा कोहराम
सवाईमाधोपुर. उज्जैन(मध्यप्रदेश) में दूल्हन के परिजन दूल्हे का इंतजार कर रहे थे लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। हादसे के बाद दूल्हन का परिवार व दूल्हे के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दूल्हन व चौथकाबरवाड़ा में दूल्हे के घर भी लोगों की भीड़ जमा हो गर्ई। सभी दूल्हे के परिजनों को संवेदना देते दिखे।
रात को लेने थे फेरे
चौथकाबरवाड़ा से उज्जैन(मध्यप्रदेश) जा रही दूल्हे की गाड़ी रविवार को दोपहर करीब एक बजे उज्जैन पहुंचना था। इसके बाद शादी समारोह की रस्मे शुरू होनी थी लेकिन अलसुबह ही दर्दनाक हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदली दी। दुल्हन के परिवार में भी घटना की सूचना पहुंचने के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़