22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना ने किया बाघिन रिद्धि का वीडियो शेयर

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों के साथ रणथंभौर आए हुए थे। वे अपनी शादी की 21 वीं सालगिरह रणथंभौर में सेलिब्रेट करने आए थे। इस दौरान वह रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे थे। उन्होंने होटल में अपनी मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी होटल में ही सेलिब्रेट कीद्य इसी के साथ उन्होंने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुत्फ भी उठाया।
less than 1 minute read
Google source verification
अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना ने किया बाघिन रिद्धि का वीडियो शेयर

अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना ने किया बाघिन रिद्धि का वीडियो शेयर

सवाईमाधोपुर.अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों के साथ रणथंभौर आए हुए थे। वे अपनी शादी की 21 वीं सालगिरह रणथंभौर में सेलिब्रेट करने आए थे। इस दौरान वह रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे थे। उन्होंने होटल में अपनी मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी होटल में ही सेलिब्रेट कीद्य इसी के साथ उन्होंने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने सोमवार शाम की पारी में रणथंभौर में टाइगर सफारी की थी। रणथंभौर के जोन नंबर 3 में उन्होंने वन्यजीवों को अठखेलिया करते हुए देखा। जोन नंबर 3 के लेक एरिया में उन्होंने बागी रिद्धि को निहाराद्य इसी के साथ उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइग्रेस रिद्धि का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें टाइग्रेस सांभर के झुंड के पीछे भागती हुई दिखाई देती है। लेकिन वह शिकार नहीं कर पाती है। वहीं जानकारी के अनुसार अक्षय अपने परिवार के साथ मंगलवार सुबह सडक़ मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

सोमवार शाम की पारी में किया भ्रमण
अक्षय कुमार परिवार के साथ रविवार को रणथम्भौर पहुंचे थे। ऐसें में उनके सोमवार को रणथम्भौर भ्रमण पर जाने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि सोमवार को अक्षय व उनके परिवार ने सुबह की पारी में रणथम्भौर भ्रमण नहीं किया। लेकिन दोपहर की पारी में जोन तीन पर भ्रमण किया और इस दौरान उन्हें बाघिन के दीदार भी हुए। बाघिन की अठखेलियां देखकर अक्षय कुमार व उनके परिजन गदगद हो गए और उन्होंने यह नजारा अपने कैमरों मेें कैद किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग