27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / राजस्थान में बीजेपी अंगद का पांव

राजस्थान में बीजेपी अंगद का पांव

गंगापुरसिटी में अमित शाह ने किया सम्बोधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 22 Sep 2018, 1:34 PM IST

patrika

गंगापुरसिटी में अमित शाह ने किया सम्बोधित

सवाईमाधोपुर. गंगापुरसिटी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को रक्षात्मक होने की आवश्यकता नहीं हैं। कांग्रेस के सवालों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए, साथ ही जनता को कार्यों के बारे में खुलकर बताया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्रों पर प्रवास के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी अंगद का पांव है। उसे उखाडऩा आसान नहीं है।
बूथ को करें मजबूत
शाह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी मजबूती से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव एमएलए नहीं कार्यकर्ता ही जिताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जो गरीब चाय बेचने वाले को पीएम बनाती है। ऐसे में भाजपा ही गरीबों के हित की पार्टी है।
मनमुटाव छोड़ एकजुट हों सभी
शाह ने सम्बोधन में कहा कि एक दूसरे से मनमुटाव को छोड़ सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। एकजुट हो आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाएं।
भामाशाह योजना से हुआ भ्रष्टाचार समाप्त
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई गई भामाशाह योजना से देश से भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है। जनता को इसका फायदा मिल रहा है।
पहले नेता तो तय करें कांग्रेस
शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले नेता तो तय करें, फिर उनके सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी क्षेत्र में घुमने के लिए कहा।
प्रत्येक प्रदेश से निकालेंगे बांग्लादेशी घुसपैठी
शाह ने कहा कि २०१९ में यदि भाजपा की सरकार आती है तो प्रत्येक प्रदेश से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। आसाम में ४० लाख घुसपैठियों को चिह्नित किया गया है। कांग्रेस उनका समर्थन कर रही हैैैैैै और इसकी कारण उनके पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन हम डरेंगे नहीं और घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। कांग्रेस वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रे राजस्थान में भी देश की सीमा को सुरक्षित नहीं रख पाई है।