31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं को रास आ रही ये योजना, भागदौड़ की जरूरत नहीं, घर बैठे ही बढ़ा रही आमदनी

Mahila Samman Savings Certificate Scheme: सवाईमाधोपुर जिले में महिलाओं को महिला सम्मान बचत पत्र योजना रास आ रही है। महिलाओं को अब भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ रही हैं। वह घर बैठे ही अपनी आमदनी बढ़ा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 9 Sep 2023, 4:21 PM IST

photo1694256639.jpeg

Mahila Samman Savings Certificate Scheme: सवाईमाधोपुर जिले में महिलाओं को महिला सम्मान बचत पत्र योजना रास आ रही है। महिलाओं को अब भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ रही हैं। वह घर बैठे ही अपनी आमदनी बढ़ा रही है। इसके लिए महिलाओं को केवल डाकघर में खाता खुलवाकर धनराशि जमा कराने जाना पड़ रहा है।

डाक विभाग की योजना
डाक विभाग ने पहली बार महिलाओं के लिए सम्मान बचत पत्र योजना निकाली है, जो महिलाओं को खासा लुभा रही है। सवाईमाधोपुर व करौली जिले में महिला सम्मान बचत पत्र योजना में करीब पिछले पांच महीने में जिले में 4950 महिलाओं ने खाते खुलवाए है।

27 करोड़ रुपए हुए जमा
खुले खातों में 27 करोड़ रुपए की धनराशि जमा हो चुकी है। योजना अप्रेल 2023 में शुरू हुई थी। इस योजना में कोई आयु बाध्यता नहीं है। नाबालिग बेटी से लेकर विवाहिता तक खाता खुलवा सकती है। नाबालिग बेटियों का खाता खुलवाने के लिए अभिभावक को संरक्षक बनाया जा सकता है। डाकघर से खाता खोलने का फार्म भरने के बाद आधार और पेनकार्ड अनिवार्य है। ग्राहक को नो योर कस्टमर (केवाइसी) फार्म भी भरना होगा। नकद या चेक के रूप में धनराशि जमा कर खाता खुलवा सकते है।
यह भी पढ़ें : IRCTC कराएगा विदेश की यात्रा, थाईलैंड के लिए जारी किया 5 Days Tour Packages


साढ़े 7 प्रतिशत ब्याज
खाते पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। खाता खोलने की तिथि से एक वर्ष बाद शेष जमा राशि की 40 प्रतिशत निकासी की जा सकती है। दो वर्ष तक ही खाते का संचालन किया जा सकता है। खाता खोलने की तिथि से दो वर्ष बाद खाताधारक को शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Good News: स्टूडेंट्स के लिए आई खुशखबरी, अब ये मिलेगी नई सुविधाएं

ये मिल रही महिलाओं को सुविधा
कम से कम एक हजार रुपए में खुलवा सकते है खाता।
अधिकतम 2 लाख रुपए खाते में जमा कर सकते है।
ब्याज तिमाही गणना के आधार पर दिया जाएगा।
बीस हजार रुपए से अधिक चेक के माध्यम से होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना सरकार की अच्छी योजना है। इसमें अब तक 4950 महिलाओं के खाते खोले जा चुके है। महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
राजवीर शंखवार, डाक अधीक्षक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़