विशिष्ट अतिथि उपजिला कलक्टर विजेन्द्र मीना ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से विद्यालय विकास में सहयोग की अपील की। विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, सीमेट के उपनिदेशक वीर सिंह बेनीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राधेश्याम मीना एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मीना ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य देवीलाल मीना ने अतिथियों, पूर्व विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं कक्षा 11 के छात्रों ने 12वीं के छात्रो को तिलक लगाकर पेन भेंट कर विदाई दी।