28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीड़ी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, शहर में बीड़ी कारखाने के समक्ष प्रदर्शन…

वेतन बढ़ाने की रखी मांग, शहर में बीड़ी कारखानो के श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को बीड़ी कारखाने के समक्ष प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Vijay Kumar Joliya

•

Updated: 28 Feb 2018, 11:01 PM IST

बीड़ी श्रमिक

शहर स्थित बीड़ी कारखाने के बाहर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे बीड़ी श्रमिक।

सवाईमाधोपुर. शहर में बीड़ी कारखानो के श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को बीड़ी कारखाने के समक्ष प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने बताया कि लम्बे समय से बीड़ी बनाने का कार्य कर रहे है। लेकिन केवल 180 या 200 रुपए ही दिए जा रहे है। इससे आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। महंगाई के दौर में एक मजदूर को भी 300 रुपए दिए जा रहे है, जबकि श्रमिक को फैक्ट्री मालिकों की ओर से कम वेतन दिया जा रहा है। श्रमिकों ने बताया कि तीन दिन से वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फिर से वेतन बढ़ाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर लियाकल अली, इफामुद््दीन, वल्ली मोहम्मद, मोमीन, अलीम अंसारी, बबलू, दिनेश, जाहिद अंसारी आदि मौजूद थे।

किसानों के साथ हो रहा छलावा
खण्डार . राज्य सरकार की ओर आदेश आए बिना ही ई मित्र कियोस्क संचालक गेहूं के कांटे का पंजीयन कर रहे हैं। इससे किसान असमंजस में हैं। किसान मुकेश प्रजापत, विजय सिंह, हरिमोहन चौधरी, धन्जी बैरवा आदि ने बताया कि कस्बे में कुछ ई मित्र संचालक गेहूं के कांटे का पंजीयन कर रहे हैं और मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। ई मित्र कियोस्क की ओर से मिली रसीद को सवाईमाधोपुर मण्डी पर दिखाने पर वहां कोई तुलाई नहीं होना पाया गया। मण्डी अधिकारी ने किसानों को राज्य सरकार की ओर से आदेश नहीं होना बताया। क स्बे में लोगों को ई मित्र संचालक छलकर मनमाना शुल्क वसूल कर रहे हैं। जबकि राज्य सरकार की ओर से कोई कांटा नहीं खोला गया।

राज्य सरकार की ओर से राजफेड पर पंजीयन आवेदन लिए जाएंगे, जो कि अभी बंद है। एफसीआई पर केवल कोटा जिला के लिए ही आवेदन स्वीकार किए गए है। ई मित्रों पर खण्डार में ही आवेदन लिए जा रहे हंै। अन्य जगह से कोई जानकारी ही नहीं है। सरकार के आदेशों के बाद ही कांटे की स्थिति का पता लग सकता है। किसानों के साथ छलावा हो रहा है।
नरेश साहू, कृषि मण्डी अधिकारी सवाई माधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग