सवाईमाधोपुर. पंचायत राज चुनाव 2020 की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई। इसी के साथ ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। जिले की 7 पंचायत समितियों की 221 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में 17 जनवरी को सवाईमाधोपुर, खंडार व चौथकाबरवाड़ा पंचायत समितियों की पंचायतों में मतदान होगा।पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू होगी। द्वितीय चरण में 22 जनवरी को बौंली बामनवास व मलारना डूंगर में मतदान होगा। इसमें नामांकन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी। तीसरे चरण में 29 जनवरी को सिर्फ गंगापुरसिटी पंचायत समिति की पंचायतों में चुनाव होगा। नामांकन 20 जनवरी को दाखिल होंगे।