7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट

बौंली. बीसलपुर बांध के गेट खुलने के बाद पुलिस व प्रशासन ने क्षेत्र की बनास नदी किनारे के गांवों में अलर्ट कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 21 Aug 2016, 9:51 PM IST

बौंली. बीसलपुर बांध के गेट खुलने के बाद पुलिस व प्रशासन ने क्षेत्र की बनास नदी किनारे के गांवों में अलर्ट कर दिया है। उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि क्षेत्र में हथडोली व नीमोद-राठौद ग्राम पंचायतों के संवासा, सहरावता, कराड़ी, गुडलानदी, नीमोद, राठौद व आसपास के गांव बनास नदी किनारे बसे हुए हैं।

बांध के गेट खुलने से नदी में बढऩे वाले जलस्तर को देखते हुए सरपंच, सचिव व पटवारियों को नदी किनारे के क्षेत्र में ग्रामीणों पर बराबर नजर रखने व पुलिस के जवानों को संसाधनों के साथ क्षेत्र में बराबर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा करने व चरवाहों को नदी क्षेत्र में नहीं जाने देने के लिए लाउडस्पीकर से सूचित कर सावचेत रहने के लिए कहा है।