27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / BJP गरीबों के हित की पार्टी ‘भाजपा ही है जो गरीब चाय बेचने वाले को पीएम बनाती है’ : शाह

BJP गरीबों के हित की पार्टी ‘भाजपा ही है जो गरीब चाय बेचने वाले को पीएम बनाती है’ : शाह

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 3:20 PM IST

सवाईमाधोपुर ।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गंगापुर सिटी पहुंचे। इस दौरान शाह ने जनसंबोधन करते हुए कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को रक्षात्मक होने की आवश्यकता नहीं हैं। कांग्रेस के सवालों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए, साथ ही जनता को कार्यों के बारे में खुलकर बताया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्रों पर प्रवास के निर्देश भी दिए। साथ ही शाह ने के बार फिर राजस्थान में बीजेपी को अंगद का पांव बताया। अंगद का पांव कहते हुए शाह ने कहा कि उसे उखाडऩा आसान नहीं है।


कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र कहा, बूथ को करें मजबूत

शाह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी मजबूती से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव एमएलए नहीं कार्यकर्ता ही जिताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जो गरीब चाय बेचने वाले को पीएम बनाती है। ऐसे में भाजपा ही गरीबों के हित की पार्टी है।


मनमुटाव छोड़ सभी एकजुट हों

शाह ने सम्बोधन में कहा कि एक दूसरे से मनमुटाव को छोड़ सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। एकजुट हो आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाएं। भामाशाह योजना से हुआ भ्रष्टाचार समाप्त उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई गई भामाशाह योजना से देश से भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है। जनता को इसका फायदा मिल रहा है।


पहले नेता तो तय करें कांग्रेस

शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले नेता तो तय करें, फिर उनके सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी क्षेत्र में घुमने के लिए कहा। शाह ने कहा कि 2019 में यदि भाजपा की सरकार आती है तो प्रत्येक प्रदेश से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। आसाम में 40 लाख घुसपैठियों को चिह्नित किया गया है। कांग्रेस उनका समर्थन कर रही हैैैै और इसी कारण उनके पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन हम डरेंगे नहीं और घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। कांग्रेस वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रे राजस्थान में भी देश की सीमा को सुरक्षित नहीं रख पाई है।