
गंगापुरसिटी शहर में विजय उत्सव समारोह में विधायक व मौजूद लोग।
गंगापुरसिटी. भाजपा को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मिली एतिहासिक जीत को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शहर में बायपास स्थित विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर विजय उत्सव मनाया।
ग्रामीण मण्डल प्रभारी मनोज कुनकटा ने बताया कि समारोह में विधायक गुर्जर ने कहा कि भाजपा की नीतियां प्रगति, परिवर्तन और विकास पर आधारित हैं। पूरे भारत में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विजय उत्सव मनाया जा रहा है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मिली जीत साबित करती है कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, शहर मण्डल प्रभारी विक्रम फिराशपुर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान कौशल बोहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नत्थू पटेल, जीतू ठिकरिया व अन्य लोग मौजूद थे।
तेज हवा और काले बादलों ने बढ़ाई धरतीपुत्र की चिंता
गंगापुरसिटी. मौसम में बदलाव के साथ छाए काले बाद और चली तेज हवा ने क्षेत्र में रविवार के धरतीपुत्रों की चिंता बढ़ा दी। दिन में सूरज और बादलों में लुका-छिपी का खेल चलता रहा। शाम को तेज हवा चलने लगी। इससे क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने सरसों की फसल काट तो ली है, लेकिन अभी भी बहुत से किसानों की सरसों की फसल बिना कटे खेतों में ही है। तेज के चलने से सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय गेहूं की फसल में बाली पक चुकी हैं, ऐसे में यदि बरसात आती है तो गेहूं की फसल में नुकसान होगा।
तृतीय श्रेणी के लिए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग
बामनवास. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष आकाश तिवाड़ी ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर तृतीय श्रेणी संस्कृत विषय के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति दिलाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्कृत शिक्षा विभाग में जो शिक्षक भर्ती की जा रही हैं, उसमें विभाग द्वारा बार-बार ज्वाइनिंग तिथि बढ़ाई जा रही है। संस्कृत शिक्षा विभाग में करीब 10 साल के लम्बे अन्तराल के बाद शिक्षक भर्ती हो रही हंै और उसमें भी विभाग की ओर से मनमानी की जा रही है। उन्होंने प्रथम चरण के पदस्थापन के बाद रिक्त रही सीटों के लिए शीघ्र प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग की। इसी तरह कई अभ्यर्थी द्वितीय श्रेणी शिक्षक के लिए चयनित हो चुके हैं। ऐसे में पद त्याग के बाद उन पर भी प्रतीक्षा सूची जारी की जाए, ताकि मैरिट में शामिल अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सके।
Published on:
05 Mar 2018 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
