2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिलें में बम मिलने की सूचना, पूरे इलाके में मची सनसनी

BIG BREAKING : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिलें में बम मिलने की सूचना, पुलिस टीम जुटी है बम तलाशने में  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:09 AM IST

सवाईमाधोपुर ।

प्रदेश के सवाईमाधोपुर जिलें में अचानक बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग के पास बम की सूचना मिली है। इसकी सूचना पुलिस में दी गई है। पुलिस बम की तलाश में जुटी है। बम मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी से फ़ैल गई है।

सवाईमाधोपुर में अचानक बम की सूचना मिलने से ज़िले में सनसनी सी फ़ैल गई है। हाल ही में सिंचाई विभाग के पास बम होने का बताया जा रह है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में भी सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर सूचना स्थल पर पहुंची है। पुलिस की टीम बम तलाशने में जुट गई है।

मुख्यमंत्री के आवास भी मिली थी बम की सूचना

हाल ही में प्रदेश में ये बम की सूचना की दूसरी घटना है। दो दिन पहले राजधानी में सिविल लाइन एेरिया में भी बम होने की सूचना का होना बताया गया था। जो मात्र एक अफवाह निकली थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जिसने बम की सूचना की अफवाह देना कबूल भी कर लिया है। आरोपी न्यायलय में पेशी के बाद रिमांड पर है।

मुख्यमंत्री के वर्तमान आवास के नजदीक बम होने की सूचना पर पुलिस महकमें हडकम्प मच गया था। पहले तो पुलिस के आला अधिकारी इसे मॉकड्रिल समझते रहे, लेकिन जैसे ही सूचना की जानकारी कंट्रोल रूम से अन्य नंबर से होने की मिली वे सिविल लांइस की और दौड़ पड़े। हालांकि बम की सूचना अफवाह निकली। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।सूचना देने वाले की जानकारी जुटाई गई तो ब्रह्मपुरी थाना इलाके में रहने वाला 23 वर्षीय परमेश मीणा निकला। युवक ने मसखरी करते हुए पुलिस को यह सूचना दे दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।


Live update

- सवाईमाधोपुर जिलें में अचानक बम की सूचना
- सिंचाई विभाग के पास मिली बम की सूचना
- पुलिस की टीम जुटी है बम की तलाश में

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़