2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल सेवा केन्द्र पर लगना था शिविर, लेकिन ताला नहीं खुला

यहां ग्राम पंचायत गोठ बिहारी में बुधवार को अटल सेवा केन्द्र पर विधिक सेवा शिविर लगना था, लेकिन विधिक शिविर लगाने के लिए विधिक सेवा के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो वहां अटल सेवा केन्द्र के ताला लगा मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 29 Mar 2017, 10:42 PM IST

Camp was to be set up at Atal Seva Kendra, but the lock was not open

Camp was to be set up at Atal Seva Kendra, but the lock was not open

खण्डार. यहां ग्राम पंचायत गोठ बिहारी में बुधवार को अटल सेवा केन्द्र पर विधिक सेवा शिविर लगना था, लेकिन विधिक शिविर लगाने के लिए विधिक सेवा के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो वहां अटल सेवा केन्द्र के ताला लगा मिला। पैरालीगल वॉलिन्टियर दिनेश बैरवा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही ग्राम सेवक पदेन सचिव से अटल सेवा केन्द्र पर विधिक शिविर लगाने की अनुमति ली थी, लेकिन जब बुधवार को मौके पर पहुंचे तो वहां अटल सेवा केन्द्र पर ताला मिला। विधिक सेवा के अधिकारियों ने सचिव हेमराज बैरवा से पूछा तो सचिव ने बाहर जाना के बारे में बताया। विधिक शिविर में आए लोग दो घंटे तक गर्मी मे तेज धूप में खड़े रहे, लेकिन ताला खोलने कोईनहीं आया। मजबूर होकर उन लोगों ने गांव के बीच में ही विधिक सेवा शिविर लगाया। अटल सेवा केन्द्र पर ना तो कोई गार्ड था ना ही सरपंच ने कोई व्यवस्था की। इससे नाराज विधिक सेवा के अधिकारियों नें राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाईके लिए जिला कलक्टर को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अधिवक्ता रमेश चंद तेहरिया, हरिलाल बैरवा, बैकुण्डनाथ मिश्र आदि लोग मौजूद थे।