
गर्मी के मौसम में शहर को मिले पानी
गंगापुरसिटी . विधायक रामकेश मीना ने रविवार को अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों ने प्रमाणित हस्ताक्षर बैंकों को नहीं भेजे जाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर हस्ताक्षर प्रमाणित कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों ने विधायक से मुलाकात की और सीवरेज व पाइप लाइन कार्य से जिंस की आवक में होने वाली परेशानी से अवगत करा। इस पर व्यापारियों व अधिकारियों की संयुक्त वार्ता के दौरान विधायक ने ट्रक यूनियन से फव्वारा चौक तक डाली जाने वाली सीवरेज लाइन व पेयजल पाइप लाइन कार्य को गति से पूर्ण कराने को कहा ताकि गर्मी के मौसम से पहले शहर के लोगों को पानी मिल सके।
अधिकारियों ने व्यापारियों व विधायक से कार्य को पूर्ण कराने के लिए 6० दिन का समय मांगा। इस दौरान सडक़ की खुदाई, लाइन डालने व सडक़ की मरम्मत कराने का कार्य कराया जाएगा। वार्ता में एडीएम नवरत्न कोली, नगर परिषद आयुक्त दीपक चौहान, जलदाय विभाग सहायक अभियंता डी. एल. सैनी, नगर परिषद सहायक अभियंता नरसी मीना, एलएण्डटी कम्पनी के आदर्श पांडे सहित व्यापारी मौजूद थे। इस दौरान ब्लॉक कांगे्रस देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल बहाव, युवा कांगे्रस नेता मदन पचौरी, गूजरमल मीना एवं रामकेश सैनी आदि मौजूद थे।
Published on:
16 Feb 2020 08:17 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
