22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची सवाईमाधोपुर

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची सवाईमाधोपुर
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची सवाईमाधोपुर

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट के सामने से होकर गुजरता प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों को काफिला।

सवाईमाधोपुर. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार सुबह सवाईमाधोपुर पहुंची। निजी दौरे के दौरान प्रिंयका गांधी के साथ परिवार भी साथ में है। फिलहाल प्रियंका गांधी व उनका परिवार रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे है। उधर, प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्ट्रेट, हम्मीर सर्किल सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
जिला मुख्यालय पर सुबह करीब 11 बजे जिला कलक्ट्रेट के सामने से प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों का काफिला गुजरता नजर आया। हालांकि यहां उनके वाहन नहीं रूके और सीधे ही निकल गए। इसके बाद वाहनों का काफिला हम्मीर सर्किल से होते हुए रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में पहुुंचा। प्रियंका गांधी सपरिवार दोपहर की पारी में रणथम्भौर पार्क भ्रमण पर जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले प्रियंका गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अलर्ट रहे। होटल के आसपास सहित में सुरक्षा की दृष्टि से रहे पुख्ता बंदोबस्त। गौरतलब है कि निजी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी हर साल रणथंभौर भ्रमण पर आती है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग