22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची सवाईमाधोपुर

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची सवाईमाधोपुर
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची सवाईमाधोपुर

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट के सामने से गुजरता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों का काफिला।

सवाईमाधोपुर. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह 10 बजे सवाईमाधोपुर पहुंची। निजी दौरे के दौरान प्रिंयका गांधी काफिला सुबह 10 बजे जिला कलक्ट्रेट के सामने से गुजरा। फिलहाल प्रियंका गांधी व उनका परिवार रणथम्भौर रोड स्थित शेरबाघ स्थित होटल में ठहरे है। उधर, प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्ट्रेट, हम्मीर सर्किल सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

जिला मुख्यालय पर सुबह करीब 10 बजे जिला कलक्ट्रेट के सामने से प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों का काफिला गुजरता नजर आया। हालांकि यहां उनके वाहन नहीं रूके और सीधे ही निकल गए। इसके बाद वाहनों का काफिला हम्मीर सर्किल से होते हुए रणथम्भौर रोड स्थित शेरबाघ होटल पहुुंचा। प्रियंका गांधी के सपरिवार दोपहर की पारी में रणथम्भौर पार्क भ्रमण पर जाने संभावित कार्यक्रम है। इससे पहले प्रियंका गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अलर्ट रहे। होटल के आसपास सहित में सुरक्षा की दृष्टि से रहे पुख्ता बंदोबस्त। गौरतलब है कि एक दिन पहले रविवार को उनके दो बच्चे सहित चार से पांच जने पहले ही सवाईमाधोपुर पहुंच गए थे। निजी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी हर साल रणथंभौर भ्रमण पर आती है।
कंट्रोल रूम पर नहीं दी सूचना
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का निजी दौरा गोपनीय रखा गया। उनके आने की सूचना सवाईमाधोपुर जिला पुलिस कंट्रोल पर भी नहीं दी गई। ऐसे में जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वहां कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी दौरे को लेकर कोई सूचना नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग