30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की दूसरी लहर ने खोली चिकित्सा सेवाओंं की पोल

-लगातार बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा-फिर भी नहीं हो पा रही सैंपलिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 22 Apr 2021, 8:44 PM IST

कोरोना की दूसरी लहर ने खोली चिकित्सा सेवाओंं की पोल

सवाईमाधोपुर. जिला अस्पताल में कोरोना सैंपलिंग के लिए लगी कतार।

सवाईमाधोपुर. जिले में कोरोना की दूसरी लहर दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रतिदिन संक्रमितों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। जितनी तेजी से संक्रमण फैल रहा है उतनी तेजी से चिकित्सा विभाग की ओर से सैंपलिंग और जांच की सुविधा आम जन को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती नजर आ रही है।

1300 से अधिक लोग पहुंंच रहे सैंपलिंग के लिए
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में कोरोना की लहर कितनी खतरनाक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में करीब 1300 लोग कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सैंपलिंग के लिए घंटोंं तक कतार में इंतजार करना पड़ रहा है।

स्लाइड हो गई खत्म
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में सैंपलिंग के लिए 1200 से 1500 तक लोग आ रहे हैं। जबकि जांच के काम में आने वाली स्लाइड की आपूर्ति काफी कम हो रही है। बुधवार शाम को भी जिला अस्पताल में कोरोना जांच में काम आने वाली स्लाइड खत्म हो गई थी। ऐसे में बुधवार को कई लोगों को बिना सैंपल दिए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन की माने तो अब स्लाइड का पर्याप्त स्टॉक आ गया है।

कतार में इंतजार ना करदे बीमार
जिला अस्पताल में कोरोना सैंपलिंग के लिए गुरुवार को सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। स्लाइड का स्टॉक आने के बाद फिर से सैंपलिंग शुरू की गई। लोग कतार में खड़े होकर घंटों तक अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। ऐसे में कोरोना काल में इतनी लम्बी कतार व लोगों की भीड़ लगना भी संक्रमण व बीमारी को दावत देने के ही समान है, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

एक प्लेट में 96 सैंपल की टेस्टिंग
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना लैब में सैंपल की टेस्टिंग के लिए एक बार में कोरोना जांच मशीन की एक प्लेट में 96 सैंपल लगाए जाते हैं। इन 96 सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग जाता है, जबकि प्रतिदिन 1200 से अधिक सैंपल लैब में जांच के लिए आ रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट में दो से तीन दिनों का समय लग रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़