30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना एडवाइजरी की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई, 23 लोगों के काटे चालान

-खिरनी व भाड़ौती कस्बे में कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 3 Apr 2021, 9:43 PM IST

कोरोना एडवाइजरी की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई, 23 लोगों के काटे चालान

खिरनी. कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाते अधिकारी।

भाड़ौती. कस्बा सहित आस-पास के क्षेत्र में शनिवार को कोरोना एडवाइजरी की अवहेलना करने वाले करीब 23 लोगों का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया।

मलारना डूंगर एसडीएम रघुनाथ खटीक के नेतृत्व में मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा, भाड़ौती चौकी प्रभारी बाबूदीन खान, गिरदावर पुरुषोत्तम एवं

हल्का पटवारी रूप सिंह मीणा ने भाड़ोती कस्बे में कोरोना एडवाइजरी की पालना नहीं करने पर 14 लोगों के चालान काटे। तहसीलदार ने सभी दुकानदारों से कोरोना एडवाइजरी की पालना करने के साथ मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की अपील की।

9 लोगों के काटे चालान
खिरनी. मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा के नेतृत्व में कार्मिकों ने शनिवार को कस्बे के मुख्य बाजार सहित अन्य मोहल्लों में निरीक्षण करते हुए बिना मास्क लगाए करीब 9 लोगों के चालान काट कर जुर्माना वसूला।

खिरनी चौकी प्रभारी तेज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों का जत्था देख लोग तितर-बितर हो गए। इस दौरान पटवारी राम प्रसाद बैरवा कांस्टेबल उमेश राना व अशोक कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़