28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभाओं का किया सम्मान, परीक्षा यज्ञ में दी आहुति, विभिन्न स्कूलों में हुए कार्यक्रम…

प्रतिभाओं का किया सम्मान, परीक्षा यज्ञ में दी आहुति विभिन्न स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Vijay Kumar Joliya

•

Updated: 28 Feb 2018, 11:33 PM IST

Respected talent

प्रतिभाओं का किया सम्मान

भगवतगढ़. जटवाड़ा कलां के शांति विद्यापीठ सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि भामाशाह शिवकरण मीना थे। स्कूल के निदेशक सुरेश मावड़ी एवं किशनलाल मीना ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। निदेशक ने बताया कि इस दौरान विद्यालय की गार्गी पुरस्कार प्राप्त बालिकाओं एवं अन्य प्रतिभाशाली बालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सदस्य एवं अभिभावकों के साथ विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

छाण. गांव बहरावण्डा खुर्द के श्रीगोवर्धन छात्रावास एवं सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने मानसिंह गुर्जर की अगुवाई में अच्छे अंको की कामना के लिए सुखवास गांव स्थित दलुरा के हनुमानमंदिर पर मंगलवार को परीक्षा यज्ञ किया। गोलू गुर्जर ने बताया कि इस दौरान मेघराज महावर, किरण जांगिड़, मदन बैरवा, महावीर महावर, लक्ष्मी महावर, छात्र दशरथ मीणा, कृष्णवतार जांगिड़, दिलखुश गुर्जर, अभिषेक मीणा, महावीर मीणा, घमंडी मीणा, कपिल मीणा सहित कई छात्र मौजूद थे।


सूरवाल. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल में मंगलवार को कक्षा बारहवीं के छात्रों का विदाई दी गई। मुख्य अतिथि सरपंच धर्मराज मीना थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश कुमार मीना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद रामनाथ मीना थे।

पीपलदा. क्षेत्र के जस्टाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि वैद्य सत्यप्रकाश शर्मा थे। अध्यक्षता हंसराज मीना ने की। मंच संचालन हरिनारायण ने किया। इसी प्रकार सर्वेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलदा परिसर में भी मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि पूनम चन्द नामा, विशिष्ट अतिथि कैलाश चन्द सैनी, रामसहाय भाटी थे। अध्यक्षता नाथूलाल शास्त्री ने की। मंच संचालन राजाराम गुर्जर ने किया।


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक उत्सव हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्राचार्य चंचल गुप्ता ने बालिकाओं को प्रेरित किया। संचालन अध्यापक गिर्राज वर्मा ने की।

प्रवेश के लिए शुरू की रथयात्रा
सूरवाल. इन दिनों स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल में कक्षा छह से नौ तक की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को शिक्षा विभाग और मॉडल स्कूल स्टाफ की ओर से रथ यात्रा एवं रैली निकाली गई। रथयात्रा को रमसा के एडीपीसी मनमोहन दाधीच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मॉडल स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू ने बताया कि जागरूक करने एवं प्रवेश के लिए रथयात्रा और रैली निकाली गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग