घटना के बाद दूल्हे के पिता चिरंजी लाल बैरवा की तहरीर पर पुलिस ने रामधन, हरकेश, धोला, मोरिया पुत्रान प्रभु लाल गुर्जर, प्रीतम पुत्र रामविलास गुर्जर, कमलेश पुत्र नेना गुर्जर, हेमराज, सीताराम पुत्रान कमलेश गुर्जर, अजय पुत्र मोरया गुर्जर, पिन्टू पुत्र भौरया गुर्जर, शंकरी पत्नी रामधन गुर्जर, कावेरी पत्नी हरकेश गुर्जर व मोरपा पत्नी धोलीराम गुर्जर को नामजद करते हुए सोमवार तड़के पौने तीन बजे मारपीट सहित वाहन को क्षतिग्रस्त करने तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक (शहर) हेमेंद्र शर्मा को जांच सौंपी है।