
आनन्द पब्लिक स्कूल में सजी भारत माता की झांकी
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। आनंद पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर परिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य राधेश्याम जैन ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ थे। इस अवसर पर प्रतिभावान एवं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन कुलदीप शर्मा व मुकेश श्रीवास्तव ने किया।
इसी तरह टाइनी टोट््स पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव रणथम्भौर सर्किल पर एक मैरिज गार्डन में हुआ। विद्यालय निदेशक डीवीसिंह तोमर, व्यवस्थापक अनमोल व मनोज तोमर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने गुजराती, राजस्थानी, कश्मीरी व बंगाली कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
प्रधानाचार्या प्रीति गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उत्तरा मेहरा, बीजेपी युवा मोर्चा राष्ट्रीय सचिव महेन्द्रङ्क्षसह शेखावत, नगरपरिषद सभापति विमला शर्मा, प्रधान सूरजमल बैरवा आदि मौजूद थे। राबाउमावि शहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा थीं। इस दौरान प्रधानाचार्या नीरू गोयल आदि मौजूद थी।
समारोह आज : विद्या भारती सैकेण्डी स्कूल में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विवाह सम्मेलन के लिए किया प्रचार
सवाईमाधोपुर. सैनी (माली) समाज प्रथम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से जटवाड़ा खुर्द में सम्मेलन में जोड़ों के पंजीयन के लिए खण्डार, बहरावण्डा खुर्द, छाण, झोंपड़ी आदि गांवों में प्रचार किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हेमराज सैनी ने दी।
कार्यकारिणी चुनाव 4 मार्च को
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में स्थित माली समाज धर्मशाला पर ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव 4 मार्च को होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश बारवाल ने बताया कि चुनाव में तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर समाज के लोगों को मनोनीत किया जाएगा।
Published on:
28 Feb 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
