26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर से दानिश अबरार को दोबारा मौका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 दानिश अबरार

दानिश अबरार

सवाईमाधोपुर. दानिश अबरार, पूर्व केन्द्रीय अबरार अहमद के पुत्र हैं। उनकी मां यास्मीन अबरार पूर्व विधायक रह चुकी हैं। दानिश अबरार ने 2013 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ही सवाईमाधोपुर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। वे तीसरे नम्बर पर रहे थे। हालांकि पिछले पांच साल के दौरान वे काफी सक्रिय रहे हैं। विभिन्न जन आंदोलनों में इनकी भागीदारी रही।


प्रत्याशी का 'आधार
प्रोफेशन : बिजनेसमैन
सोशल मीडिया : फेसबुक पर अकाउंट, एक लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स। ट्विटर पर अकाउंट, 12 हजार 900 फॉलोअर्स।
पहचान : वर्तमान में कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश संयोजक।
राजनीतिकअनुभव : 10 साल का राजनीतिक अनुभव।
कॅरियरका ग्राफ : सचिन पायलट के नजदीकी। इस वजह से ही दूसरी बार टिकट मिला।
लाइफस्टाइल : कुर्ता पायजामा पहनना पसंद है। जंगल भ्रमण पसंद है।
ठीया : अबरार फार्म, रणथम्भौर रोड, सवाईमाधोपुर


टिकट मिलते ही पहली बात
बीते पांच साल में सक्रिय होकर कार्य किया। सरकार की नाकामियों को उजागर किया। अब जनता ने मौका दिया तो सवाईमाधोपुर में उल्लेखनीय काम करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।


क्षेत्र में भूमिका
समस्या क्षेत्र में रोजगार की बड़ी समस्या है। उच्च शिक्षा व चिकित्सा संस्थानों की कमी है।समाधान रोजगार के लिए शिक्षा जोन भूमि चिहिन्त कर हब बनाना। जिला अस्पताल में उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग