5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन तक दीपावली की तरह दमकेगा गंगापुर

हर्षोल्लास से मनाएंगे तीसरा स्थापना दिवसहोंगे कई कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Jeetendra Tanwar

•

Updated: 25 Apr 2018, 10:39 AM IST

sawaimadhopur

तीन दिन तक दीपावली की तरह दमकेगा गंगापुर

गंगापुरसिटी. चमकेंगे चौराहे और रोशन होंगी शहर की सभी राहें। रंगोली से सजी सड़कें नजर आएंगी तो सार्वजनिक स्थल भी दीपावली की तरह रोशनी से जगमग होकर दमक उठेंगे। उल्लास और उमंग की बयार बहेगी तो हर और सांस्कृतिक छटा व लोक गीतों की धूम सुनाई देगी। जी हां! शहर गंगापुरसिटी में ये सब देखने को जल्दी ही मिलने वाला है। माह के अंतिम दो दिन 29 व 30 अप्रेल के अलावा एक मई का दिन इन्हीं धूमधड़ाकों के साथ गुजरेगा। बता दें कि यह अवसर होगा गंगापुरसिटी स्थापना दिवस समारोह का। जन्म दिन की जब बातें होती है तो सब के मानस पटल पर ये सब बातें सामने आ जाती है। ये सब प्रयास इन दिनों नगर परिषद प्रशासन कर रहा है। शहर की हर प्रकार की जिम्मेदारी का दम भरने वाली नगर परिषद इस कार्यक्रम की आयोजक है। शहर के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां अभी से जोरों पर है। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों में इन्हें मूर्त रूप दिया जाने लगा है। समारोह को सफल और यादगार बनाने के प्रयासों पर मंथन किया जाने लगा है।


व्यवस्थाओं को लेकर बांटी जिम्मेदारियां
गंगापुरसिटी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सभागार विधायक मानसिंह गुर्जर ने पत्रकारों से कहा कि गंगापुरसिटी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 अप्रेल से शुरू होगा और एक मई तक चलेगा। तीन दिन तक सार्वजनिक स्थानों की सजावट, चौराहों पर रंगोली, बाइक, साइकिल रैली, मातृशक्ति, स्कूलों बच्चों की रैली, भजन-आरती, महोत्व परेड, कवि सम्मेलन, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे। इसे लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बांटी गई है। नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा ने समारोह की रूपरेखा तथा तीन दिन तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। शहरवासियों से भी इस समारोह में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया गया।


विधायक मुख्य संरक्षक, कलक्टर संरक्षक
गंगापुरसिटी स्थापना दिवस महोत्सव के मुख्य संरक्षक विधायक मानसिंह गुर्जर तथा संरक्षक जिला कलक्टर के. सी. वर्मा, एसपी मामन सिंह, एसडीओ बाबूलाल जाट, एसीएम मुनिदेव यादव, पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रकुमार शर्मा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, उप सभापति दीपक सिंहल, घनश्याम रावत, सतीशचंद जैन, हेमंत शर्मा, उमेश शर्मा, दीपकराज, सीताराम संगीताचार्य, मनोज बंसल, गिरधारी बंसल, प्रिसिंपल गिर्राजप्रसाद गुप्ता, हनुमान गौतम, कमलेश अग्रवाल, रमेश पीतलिया, बृजेन्द्र गुर्जर, श्यामलाल मीणा, डॉ. डीसी शर्मा, दिनेश सिंहल, महेशचंद गुप्ता, सौरभ बरडिय़ा, बच्चूलाल गर्ग, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, सुरेन्द्र मित्तल, घनश्याम शर्मा, बृजनन्दन दीक्षित, प्रहलाद मेठी को बनाया है। कार्यक्रम अध्यक्ष संगीता बोहरा, कार्यक्रम अधिकारी आयुक्त जितेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम सचिव मदनगोपाल रावत, कार्यक्रम कोषाध्यक्ष अनुज शर्मा को बनाया है।


तैयारी समिति में ये हैं शामिल
महोत्सव की तैयारी समिति में दीपक सिंहल, महेन्द्र शर्मा, अनुज शर्मा, अजय सिन्हा, करण सिंह कटारिया, शैलेन्द्र मीणा, महेन्द्र दीक्षित, जगदीश हेमनानी, वीरू पुजारी, शिवरतन अग्रवाल, मदन गोपाल रावत को शामिल किया है। आयोजन समिति में पार्षदों सहित कई को शामिल किया है। इसके अलावा गंगा महाआरती समिति में पांच, गंगापुर महोत्सव स्थापना परेड समिति में करीब एक दर्जन तथा कवि सम्मेलन आयोजन समिति में आधा दर्जन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
गंगापुरसिटी पंचायत समिति सभागार गंगापुरसिटी स्थापना दिवस समारोह की जानकारी देते विधायक।