22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादि की तैयारियों में जुटा जिला प्रसाशन

कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादि की तैयारियों में जुटा जिला प्रसाशन
2 min read
Google source verification
कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादि की तैयारियों में जुटा जिला प्रसाशन

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद जिला कलक्टर व अन्य अधिकारी।

सवाईमाधोपुर.कैटरीना कैफ तथा विक्की कौशल की शादी की तैयारियां को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में इंवेट कंपनी, बस सर्विस, सिक्यूरिटी कंपनी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शादी में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने पुलिस अधिकारियों को शादी के दौरान भीड़ को नियंत्रण के लिए पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में वीआईपी मूवमेंट के दौरान रूढ़ डायर्वट करने का निर्णय किया। शादी के दौरान होटल सिक्स सेंस रोड़ पर बैरिकेट लगाने निर्णय किया। इसी के साथ जिला प्रशासन ने पंचायत प्रशासन को बिजली, सफाई और पार्किग की जिम्मेदारी सौंपी। शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्टों को पिक अप ड्राप के लिए आने वाली लग्जरी कारों को मेला मैदान में पार्क करवाने का निर्णय किया। बैंठक में सवाई माधोपुर, सीसीएफ रणथम्भौर, एडीएम सवाई माधोपुर, डीएफओ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, सीओ ग्रामीण, जिले के सभी उपखंडो के एसडीएम, थानाधिकारी पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, सरपंच चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा, बरवाड़ा फोर्ट रिसोर्ट के डायरेक्टर, शादी के इवेंट मैनेजर, सिक्यूरिटी बाउंसर कंपनी, कालरा बस सर्विस के लोग मौजूद थे।

इवेंट कंपनियों ने की धर्मशालाएं बुक
चौथ का बरवाड़ा में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर इवेंट कंपनियों ने भी चौथ का बरवाड़ा स्थित धर्मशाला में रूम बुक करवा लिया है। जानकारी के अनुसार चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में ए श्रेणी के 26 कमरे और 5 हॉल की बुकिंग इवेंट कंपनी की ओर से कराई गई है।इसी के साथ ही शिव प्रिया पैलेस में भी 5 से 10 दिसंबर के लिए सभी कमरे बुक हुए हैं। वहीं अखिल भारतीय मीणा धर्मशाला में सिक्स सेंस होटल कंपनी ने 5 से 10 दिसंबर के लिए बुकिंग की है। गौरतलब है कि इसमें विभिन्न इवेंट कंपनियों के सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारी रुकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग