
सवाईमाधोपुर. जयपुर से चौथकाबरवाड़ा आ रहे रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) के जवानों की बस रविवार देर रात अनियंत्रित होकर शिवाड़-सारसोप मार्ग पर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 13 जने घायल हो गए, जिनको देर रात सामान्य चिकित्सालय में भत्र्ती कराया। फिलहाल, सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भत्र्ती सभी घायल जवानों का उपचार चल रहा है।
आरपीएफ के 10 पुरूष व 3 महिला कांस्टेबल हुए घायल
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होकर पलटने से इसमें सवार कुल 13 जने घायल हुए है। इनमें 10 पुरूष व 3 महिला कांस्टेबल शामिल है। घायलों में कविता पत्नी पलंदरसिंह, रमेश मीणा(35) पत्नी लालजीराम, भगवती(45) निवासी चलबलसिंह निवासी गांधी नगर जयपुर, सूरजाराम(45)पुत्र भागाराम, अतरसिंह(48) पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी जगतपुरा, मोहम्मद इमराज(35) पुत्र इसरायल खान निवासी चेतरदी नगर भरतपुर, बाबूलाल(35) पुत्र भगवान सहाय, लक्ष्कीकांत(46) पुत्र शेरसिंह पुलिस चौकी जगतपुरा, बिशनलाल(53) पुत्र मांगलीलाल निवासी हरियाणा, बनवार लाल(58) पुत्र सादूराम निवासी गांधी नगर, गणेशचंद(45)पुत्र परमानंद निवासी हरियाणा, प्रतापराम(40) पुत्र मुरलीधर निवासी गांधी नगर व रामराज(40) पुत्र कल्याण मीणा है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में हुआ हादसा
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान बस में सवार होकर रविवार रात जयपुर से चौथकाबरवाड़ा पहुंच रहे थे। इस बीच करीब 12 बजे शिवाड़-सारसोप के बीच एक बजरी से भरी ट्रॉली को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नजदीक ही पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौथकाबरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भत्र्ती कराया।
सुरेली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई थी ड्यूटी
चौथकाबरवाड़ा क्षेत्र में सुरेली स्टेशन पर भोपाल-जोधुपर ट्रेन का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में जयपुर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की इसमें ड््यूटी लगाई गई थी। बस में आरपीएफ के 20 जवान सवार होकर आ रहे थे। लेकिन बस के अयनियंत्रित होकर पलटने से 13 जवान घायल हुए है। इनमें से तीन आरपीएफ कांस्टेबल के ज्यादा चोटे आई है।
जयपुर आरपीएफ के कमांडेट पहुंचे अस्पताल
घटना के बाद जयपुर रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेट ऑफिसर ज्योति मणि सवाईमाधोपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ट्रोमा वार्ड में भर्ती आरपीएफ के जवानों की कुशलक्षेम पूछी और उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी जानकारी ली।
……………………
इनका कहना है
चौथकाबरवाड़ा क्षेत्र में एक ट्रॉली को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलटी है। ट्रोमा में भत्र्ती सभी जवानों की कुशलक्षेम पूछी है चिकित्सकों से भी जानकारी ली है। कुछ जवानों के चोटे आई है, बाकी सभी जवान ठीक है।
ज्योति मणि, कमांडेट ऑफिसर, रेलवे सुरक्षा बल, जयपुर